फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rajya Sabha MP Harsh Mahajan said If given a chance many more MLAs are ready to cross vote

Himachal News: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले- मौका मिला तो कई और विधायक क्रॉस वोटिंग को तैयार

Wed, 28 May 2025 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 06:40 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि अब अगर मौका मिला तो कई और विधायक फिर से क्रॉस वोटिंग करने को तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Rajya Sabha MP Harsh Mahajan said If given a chance many more MLAs are ready to cross vote
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू मेरे दोस्त हैं। राज्यसभा चुनाव ने उन्हें ताउम्र का झटका दिया है। मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से नाराजगी के कारण ही बीते साल चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग हुई थी। अब अगर मौका मिला तो कई और विधायक फिर से क्रॉस वोटिंग करने को तैयार हैं।

विज्ञापन


बुधवार को राज्यपाल से मिलने के बाद सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री भी मुख्यमंत्री से परेशान हैं। मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों से कार्यक्रमों में मिलना होता रहता है। कई मंत्रियों के अलग-अलग ग्रुप बन गए हैं। हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ऐसा झटका दिया है कि वे उन्हें हमेशा याद करते रहते हैं। राज्य पावर कॉरपोरेशन में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पेखूबेला सौर परियोजना के अलावा शौंगटोंग जल विद्युत परियोजना की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। ईमानदार अफसर ओंकार शर्मा के साथ गलत हुआ। सरकार ईमानदारी से अधिकारियों को काम नहीं करने दे रही है। बाहरी लोगों को बढ़ावा देकर प्रदेश में भ्रष्टाचार करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने एसपी को भेजा आपराधिक मानहानि का नोटिस
चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों और भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाले एसपी शिमला रहे संजीव गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने एसपी को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेज दिया है। विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने को लेकर पहले ही पत्र भेज दिया है। शर्मा ने बताया कि एसपी शिमला की ओर से उनके खिलाफ न्यायालय की लाइव कार्यवाही चलाने को लेकर की गई याचिका भी उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। शर्मा ने कहा कि उन्होंने एसपी को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा है। पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण है। राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर उन्हें कोई समन नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed