फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rajya Chayan Aayog 13 candidates failed to pass typing test Position vacant

Himachal Rajya Chayan Aayog: 13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट, नहीं मिला पात्र उम्मीदवार; पद खाली

Mon, 16 Dec 2024 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा को पास करने वाले 100 में से 21 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। कुल 13 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लिया लेकिन वह इसे पास नहीं कर पाए। 
 

विज्ञापन
Himachal Rajya Chayan Aayog 13 candidates failed to pass typing test Position vacant
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में यह पद खाली रह गया है। हिमाचल प्रदेश मानवधिकार आयोग शिमला में भरे जाने वाला यह एक पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित था।

विज्ञापन


13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टेस्ट
लिखित परीक्षा को पास करने वाले 100 में से 21 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। कुल 13 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लिया, लेकिन वह इसे पास नहीं कर पाए। टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया जाना था, लेकिन कोई अभ्यर्थी इसे पास नहीं कर पाया। इसके अलावा राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 1000 यूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के एक पद की टाइपिंग टेस्ट का नतीजा भी घोषित कर दिया है। 10 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से दस ने इसे पास कर लिया है।
विज्ञापन


पद रखा गया रिक्त
मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए बुलाया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के लिए कोई भी उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट को पास नहीं कर पाया है। ऐसे में इस पद को रिक्त रखा गया है। पोस्ट कोड 1000 के तहत चार अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों का मूल्यांकन 26 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed