फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rajeev Bindal said Attempt to murder case against me no action taken against stone pelters

Himachal: राजीव बिंदल बोले- मेरे खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला, पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई नहीं

Mon, 16 Jun 2025 09:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में प्रेसवार्ता कर सरकार पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को समाप्त करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Himachal Rajeev Bindal said Attempt to murder case against me no action taken against stone pelters
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला के माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लड़की के लापता मामले के बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव मामले में खुद पर व पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने पर हैरानी जताई है। नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बिंदल ने इसे सरकार पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को समाप्त करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि हिंदू पक्ष के लोग वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान हम दोनों नेता पुलिस के साथ ही मौजूद थे। ऐसे में उनके और सुखराम चौधरी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार पक्षपातपूर्ण रवैया इख्तियार कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष धर्म के लोगों जिन्होंने ईंट व पत्थर मारकर हिंसा की उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार और पुलिस एक ही धर्म के लोगों को जानबूझकर निशाना बना रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sirmour: पुलिस ने युवती को अंबाला से किया बरामद, प्रदर्शन कर रहे 4 लोग गिरफ्तार; बिंदल और SDM के बीच नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस में महिला पुलिस नहीं थी। वहां प्रदर्शनकारी महिलाओं पर पुरूष पुलिस कर्मियों ने डंडे बरसाए। जिससे कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। बिंदल ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से ही पता था कि आरोपी युवक और लड़की कहां हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर माहौल खराब होने दिया। यह सब एक समुदाय के वोटों के लालच में किया गया है। उन्होंने ईंट-पत्थर चलाने वाले लोगों और 18 साल की लड़की को ले जाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed