फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public health labs will be built in every medical block alert immediately if any disease spreads

Himachal Pradesh: हिमाचल के हर मेडिकल ब्लॉक में बनेंगी पब्लिक हेल्थ लैब, बीमारी फैलने पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

Mon, 10 Mar 2025 11:47 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:47 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से सभी खंडों में पब्लिक हेल्थ लैब बनेंगी। इसमें आधुनिक मशीनों के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट भी होंगे, जो रोगों के फैलने पर तुरंत अलर्ट करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Public health labs will be built in every medical block alert immediately if any disease spreads
हिमाचल के हर मेडिकल ब्लॉक में बनेंगी पब्लिक हेल्थ लैब। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जनता की सेहत का ध्यान रखते हुए प्रदेशभर के सभी चिकित्सा खंडों में अब कीटाणुओं (जर्म्स) और जीवाणुओं (बैक्टीरिया) की जांच के लिए अलग से टेस्टिंग लैब तैयार की जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से सभी खंडों में पब्लिक हेल्थ लैब बनेंगी। इसमें आधुनिक मशीनों के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट भी होंगे, जो रोगों के फैलने पर तुरंत अलर्ट करेंगे। खास बात यह है कि अलग से तैयार की जा रही टेस्टिंग लैब में मौसमी रोगों की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


बीमारियों की मॉनीटरिंग के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि क्या कोई वायरस और बैक्टीरिया तेजी से तो नहीं फैल रहा है। यदि वायरस या बैक्टीरिया फैल रहा होगा तो इसकी तुरंत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। इससे बीमारियों पर तुरंत रोकथाम हो सकेगी। अभी तक इस प्रकार की लैब जिले स्तर पर तैयार की जा रही है। लेकिन अब इस लैब को खंड स्तर पर तैयार किया जाएगा। पब्लिक हेल्थ लैब राष्ट्रीय रोग नियंत्रण के तहत कार्य करेंगी। 

विज्ञापन

अस्पतालों में वर्तमान में स्थापित लैब भी पब्लिक हेल्थ लैब के समकक्ष कार्य करती रहेगी। सरकार की ओर से पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण के लिए पहले चरण में 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जबकि सुविधाओं को देखते हुए राशि विभिन्न स्तरों पर जारी होगी। ये लैब भी 24 घंटे लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगी और रिपोर्ट भी कुछ घंटे में मिल जाएगी। कई बार ऐसा होता है कि कई बीमारियां फैलने के बाद उनका पता लगाने में दिक्कत आती है। क्योंकि वर्तमान में स्थापित लैब में रुटी के टेस्ट होते हैं। ऐसे में कोई नई बीमारी आ जाए तो सैंपल दूसरी लैब में भेजने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

90 तरह के टेस्ट होंगे
डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, इंसेफ्लाइटिस, डायरिया, टीबी समेत संचारी रोगों से जुड़ी 90 तरह के टेस्ट होंगे। इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। हालांकि वर्तमान में अस्पतालों में स्थापित सरकारी और क्रस्ना लैब में सभी प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं। लेकिन जब बीमारी तेजी से फैलती है तो अन्य टेस्ट पर प्रभाव पड़ता है। दिक्कत न आए, इसके लिए अलग से लैब स्थापित की जा रही है।

प्रदेशभर में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित हो रही हैं। इस लैब में कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा लोगों को प्रदान होगी। साथ ही तेजी से फैलने वाले रोगों की मॉनीटरिंग करना भी आसान होगा। बीमारियों को फैलने से रोकने पर भी प्रभावी कदम तेजी से उठाए जा सकेंगे -डॉ. गगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोलन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed