फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Proposal for extension of runway at Gaggal airport under consideration of state government

Himachal: गगल हवाई अड्डे पर रनवे के विस्तार का प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन, राज्य मंत्री ने दिया जवाब

Thu, 28 Nov 2024 06:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर ने नागर विमानन मंत्रालय से पूछा कि क्या सरकार ने हवाई पट्टी के विस्तार की मंजूरी दे दी है। जिस पर नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जवाब दिया।
 

विज्ञापन
Himachal Proposal for extension of runway at Gaggal airport under consideration of state government
नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि गगल हवाई अड्डे पर रनवे की 3010 मीटर लंबाई करने के लिए भारतीय विमानन प्राधिकरण की ओर से तैयार प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागर विमानन नीति 2016 के अनुसार हवाई अड्डे के विकास के लिए निशुल्क और सभी बाधाओं से मुक्त भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की है, इसलिए कांगड़ा में हवाई पट्टी के विस्तार के लिए 369.82 एकड़ की अतिरिक्त भूमि के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है। इसे अभी राज्य सरकार की ओर से सौंपा जाना है।

विज्ञापन


डाॅ. सिकंदर ने नागर विमानन मंत्रालय से पूछा कि क्या सरकार ने हवाई पट्टी के विस्तार की मंजूरी दे दी है। भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजे पर कुल कितना व्यय किया जाएगा और क्या सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिमला और कुल्लू के हवाई अड्डे, रामपुर और मंडी के हेलीपोर्ट पहले ही शुरू हो चुके हैं। हवाई अड्डों के परिणामस्वरूप निर्माण कार्य के लिए तकनीकी विशेषज्ञों के लिए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन


आपात हेलिकॉप्टर चिकित्सा सेवा इकाइयों का विकास करने का विचार हिमाचल में नहीं
डॉ. सिकंदर ने नागर विमानन मंत्री से जानना चाहा कि क्या सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन हेलिकॉप्टर चिकित्सा सेवा इकाइयों का विकास करने का विचार रखती है। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार के पास कोई अन्य प्रस्ताव या योजना नहीं है और अब तक केवल उत्तराखंड राज्य में पायलट आधार पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed