{"_id":"67d1b135661f8c6410062e6f","slug":"himachal-pradesh-youth-dies-of-drug-addiction-in-una-body-found-in-forest-used-to-operate-hydra-machine-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: ऊना में नशे से युवक की मौत, जंगल में मिला शव; हाइड्रा मशीन चलाने का करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: ऊना में नशे से युवक की मौत, जंगल में मिला शव; हाइड्रा मशीन चलाने का करता था काम
Wed, 12 Mar 2025 09:38 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:38 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में नशे से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास नशे की सामग्री बरामद की। मृतक की स्वेटर और कमीज ऊपर उठाई तो ऐसा लगा कि सिरिंज से उसने नशे की डोज ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हरोली विधानसभा के दुलैहड़ क्षेत्र में नशे से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक अमरजीत (29) निवासी गांव साहूवाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
अमरजीत दुलैहड़ में एक स्टोन क्रशर पर हाइड्रा मशीन चलाने का काम करता था। मंगलवार को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। बुधवार सुबह दुलैहड़ क्षेत्र के जंगल में स्थित धार्मिक स्थल पर साफ-सफाई से जुड़ा कार्य करने पहुंचे मनरेगा मजदूरों ने उसे बेसुध हालत में गिरा हुआ पाया। पास ही उसकी बाइक गिरी थी। उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास नशे की सामग्री बरामद की। मृतक की स्वेटर और कमीज ऊपर उठाई तो ऐसा लगा कि सिरिंज से उसने नशे की डोज ली थी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर शिमला में भी मंगलवार को एक युवक की नशे से मौत हुई थी।
विज्ञापन