फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Wrestler dies while wrestling at Chhinj fair in Makkar Hamirpur

Himachal Pradesh: हिमाचल के हमीरपुर में छिंज मेले में कुश्ती लड़ते हुए पहलवान की मौत, होमगार्ड का जवान था मृतक

Mon, 03 Feb 2025 09:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज़ एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Feb 2025 09:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पहलवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दंगल में दांवपेच लड़ाते हुए वह अचानक लड़खड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Wrestler dies while wrestling at Chhinj fair in Makkar Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपमंडल बड़सर के तहत मक्कड़ छिंज मेले में रविवार को दंगल लड़ते हुए एक पहलवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहलवान होमगार्ड जवान उधम सिंह को तुरंत उपचार के लिए भोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंगल में दांवपेच लड़ाते हुए वह अचानक लड़खड़ा गया। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

विज्ञापन


गत दिवस मक्कड़ में आयोजित दंगल में यह घटना पेश आई है। 56 वर्षीय उद्यम सिंह की अचानक जब तबीयत बिगड़ गई तो आयोजकों और दर्शकों ने तुरंत पहलवान को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे भोटा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मेले में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधम सिंह गलोड़ के ढुडाणा गांव का रहने वाला था। वर्ष 1996 से वह होमगार्ड जवान के रूप में सेवाएं दे रहा था। पिछले 40 वर्षों से वह दंगल में भाग लेता आ रहा था। रविवार को मक्कड़ दंगल में भी उसने अपनी कुश्ती लड़ी, लेकिन यह मुकाबला उसकी जिंदगी का आखिरी मुकाबला साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुश्ती के दौरान पहलवान ने कमजोरी महसूस की और अचानक लड़खड़ा गया। पहले तो लोगों को लगा कि वह थकान के कारण सुस्त हो गया है, लेकिन जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी, तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

होमगार्ड जवान उधम सिंह की मौत अत्यंत दुखद है। जिला होमगार्ड बटालियन ने अपना एक अनुभवी और समर्पित सदस्य खो दिया है। वह 29 वर्षों से सेवा दे रहे थे और पहलवानी का शौक रखते थे- विनय कुमार, कमाडेंट, जिला होमगार्ड

मक्कड़ छिंज मेले में कुश्ती के दौरान एक पहलवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है - भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed