फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh University Shimla has declared the BA final year exam result

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने घोषित किया बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम, यहां करें चेक

Fri, 13 Jun 2025 04:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। टॉपर सूची में 12 छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम 96.5 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh University Shimla has declared the BA final year exam result
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल माह में संपन्न हुई स्नातक डिग्री बीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है। घोषित किए गए परिणाम की मेरिट में डिग्री कॉलेज सोलन की छात्रा रमणीक अटल ने सर्वाधिक 8.99 सीपीए के साथ टॉप किया है। इसके अलावा पहले तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों में स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं के छात्र धीरज मुकान ने 8.94 सीजीपीए के साथ मेरिट में दूसरा और, जीबी पंत मेमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर की दीक्षा डोगरा ने 8.92 सीजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया है। छात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


बीए तृतीय वर्ष का परिणाम 96.5 फीसदी रहा है। परीक्षा में बैठे 10,869 में से 9,353 विद्यार्थियों ने परीक्षा उर्तीण की है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित किये गए परिणाम को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपनी आईडी का उपयोग कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते है। विवि की टॉप टेन की जारी बीए तृतीय वर्ष की मेरिट में शामिल कुल बारह विद्यार्थियों में सिर्फ दो छात्र शामिल है, बाकी सभी स्थान पर बेटियां काबिज हुई है।
विज्ञापन

 

मेरिट में महाराणा प्रताप गर्वमेंट डिग्री कॉलेज अंब ऊना की प्रिया देवी ने 8.91 सीजीपीए के साथ चौथा, स्वमी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमरवीं की छात्रा मीनाक्षी ने 8.81 सीजीपीए के साथ पांचवां, डिग्री कॉलेज नाहन सिरमौर की तपस्या, गर्वमेंट डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक ऊना की प्रिया ने 8.80 सीजीपीए के साथ छठा, डिग्री कॉलेज झंडुता बिलासपुर की साक्षी ने 8.79 सीजीपीए के साथ सातवां, डिग्री कॉलेज धर्मपुर सोलन की महक ने 8.77 सीजीपीए के साथ आठवां जबकि डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक जिला ऊना और राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की छात्रा रिया शर्मा ने 8.74 सीजीपीए लेकर मेरिट में नौवां स्थान पाया है। इसके अलावा एनएससीबीएम गर्वमेंट कॉलेज हमीरपुर के रणजीत सिंह ने 8.73 सीजीपीए लेकर मेरिट में दसवां स्थान पाया है।

एचपीयू ने एक माह में घोषित कर दिए तीनों मुख्य परीक्षा के परिणाम
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस बार छात्रों के भविष्य की चिंता करते हुए स्नातक डिग्री कोर्स की तीनों बड़ी कक्षाओं बीए, बीएससी और बी कॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम को जून माह में ही घोषित कर दिया है। अप्रैल माह अंत तक चली यूजी की वार्षिक परीक्षाओं के बाद एक माह में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हजारों विद्यार्थियों के हाथ में परीक्षा परिणाम दे दिया है। इससे अब यूजी अंतिम वर्ष के इन हजारों विद्यार्थियों को एचपीयू सहित प्रदेश और अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में यूजी डिग्री के अधार पर प्रवेश लेने में कोई समस्या नहीं रहेगी, वे पीजी की काउंसलिंग में परिणाम के साथ भाग ले पाएंगे। बीते शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रों के इन कक्षाओं के परिणाम जुलाई 14 तक घोषित किये गए थे। इस बार एक माह पहले ही विवि ने नतीजे घोषित कर नया मुकाम हासिल किया है, जिससे छात्रों का बड़ी राहत मिली है। अब छात्रों को काउंसलिंग के लिए गोपनीय परीक्षा परिणाम को आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

ऑन स्क्रीन मूल्यांकन में कॉलेज शिक्षकों, विवि कर्मचारियों के सहयोग से हुआ संभव-सीओई
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इस बार स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, और बी कॉम के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। इस बार विवि ने अंतिम वर्ष की इन कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑन स्क्रीन मूल्यांकन करवाया, जिसमें कॉलेज शिक्षकों ने अवकाश के दौरान भी मूल्यांकन कार्य किया और विवि के कर्मचारियों ने दिन रात एक कर परिणाम तैयार करने के लिए मेहनत की। सभी के सामुहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है।

चार दिनों के भीतर घोषित किये चार कक्षाओं के परिणाम
विश्वविद्यालय ने दस जून को बी कॉम तृतीय वर्ष के परिणाम से नतीजे घोषित करने की शुरूआत की। 12 जून को शास्त्री तृतीय वर्ष और बीएससी तृतीय वर्ष का एक ही दिन परिणाम घोषित कर दिया। 13 जून को विश्वविद्यालय ने सबसे अधिक छात्र संख्या वाली बीए तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया। चार दिनों में चार कक्षाओं के 16,731 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर इन छात्रों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed