फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Trades with less number of students will be merged in ITI

हिमाचल प्रदेश: ITI में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड होंगे मर्ज, पड़ोसी राज्यों के मॉडल हो रहे स्टडी

Wed, 29 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की आईटीआई में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड मर्ज किए जाएंगे। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को और मजबूत करने के लिए पड़ोसी राज्यों के मॉडलों को भी स्टडी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Trades with less number of students will be merged in ITI
तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड मर्ज किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी आईटीआई के प्रिंसिपलों से 15 फरवरी तक इस बाबत ब्योरा मांगा है। जिन ट्रेड में विद्यार्थियों का रुझान कम हो रहा है, उन्हें और सक्रिय बनाने के लिए भी प्रिंसिपलों से सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को और मजबूत करने के लिए पड़ोसी राज्यों के मॉडलों को भी स्टडी किया जा रहा है।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। शहरों से सटे संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात की तुलना में कहीं अधिक शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों को अब अन्य संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेश में 152 आईटीआई हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालयों से सटे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कई ट्रेड के आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं।
विज्ञापन


दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अब शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सभी संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों को मर्ज करने का भी विचार है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने ऐसे संस्थानों की रिपोर्ट निदेशालय से तलब की है। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले आईटीआई से नजदीकी आईटीआई कितनी दूरी पर है, वहां कितने दाखिले हैं, इसे लेकर भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिन संस्थानों को मर्ज किया जाएगा, वहां से ट्रेड भी दूसरे संस्थान में शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमाचल के आईटीआई में कई ट्रेड वर्षों से चल रहे हैं। इन ट्रेड में रोजगार की संभावनाएं भी कम हैं। ऐसे में इन ट्रेड को मर्ज या कैसे और बेहतर किया जाए, इसको लेकर विचार किया जा रहा है। आईटीआई में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड मर्ज किए जाएंगे - राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed