फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Threat to blow up DC office in Mandi building evacuated

Himachal Pradesh: मंडी में डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी, फिलहाल जांच पड़ताल में अभी तक नहीं मिला कुछ

Wed, 16 Apr 2025 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

Mandi Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Threat to blow up DC office in Mandi building evacuated
दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमकी, असलहा ताना

विस्तार

जिला मुख्यालय मंडी स्थित उपायुक्त कार्यालय को बुधवार सुबह ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन उपायुक्त कार्यालय परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली करवाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो दोपहर तक जारी रहा। यहां पांच-पांच मंजिला भवन हैं।

विज्ञापन





धमकी भरा मेल उपायुक्त मंडी की ई-मेल आईडी पर प्राप्त हुआ था। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और एसओपी के तहत कार्रवाई शुरू की गई। सायरन बजाकर कर्मचारियों को कार्यालयों से बाहर निकाला गया। एहतियातन परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए और किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान विभिन्न कामकाज को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- Bumber Thakur Firing Case: पिस्टल निकालता तो देर हो जाती, आगे खड़े होकर बचाई पूर्व विधायक की जान
विज्ञापन
विज्ञापन




बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि दोपहर तक जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन वीरवार दोपहर तक धमाके की चेतावनी के मद्देनजर परिसर में सुरक्षा बनाए रखी गई है। ऐसे में पुलिस सभी भवनों का एंटी सबोटाज चेकिंग कर रही है। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और अपने स्तर पर इनपुट जुटा रही हैं। दोपहर तक स्थिति साफ न होने पर लोग यहां डटे रहे। बाद में सब घरों की तरफ रवाना हो गए।



एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी, कुल्लू और मध्य रेंज से पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। ई-मेल किसने और किस उद्देश्य से भेजा, इसकी जांच जारी है। अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि एसओपी के तहत एंटी सबोटाज चेकिंग और सभी सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।
 

वहीं, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी कार्यालयों को खाली करवाया गया। कर्मचारियों, आम नागरिकों और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की गई। पुलिस अपना काम कर रही है।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता
धमकी भरी ई-मेल के बाद पुलिस ने भीड़भाड़ वाले मेला स्थलों में सतर्कता बढ़ा दी है। इन जगहों पुलिस को मुस्तैद किया गया है। इसी के साथ संदिग्धों व लावारिस पड़े संदिग्ध सामानों पर भी नजर रखने के लिए अलर्ट किया गया है। बता दें कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जहां भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed