फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh This year 2500 km of roads will be tarred black spots and drains will also be repaired

Himachal Pradesh: इस साल 2,500 किलोमीटर सड़कों की होगी टारिंग, ब्लैक स्पॉट और नालियां भी होंगी दुरुस्त

Mon, 10 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में 20 मार्च से टारिंग का काम शुरू किया जाना है। जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता टारिंग के समय फील्ड में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh This year 2500 km of roads will be tarred black spots and drains will also be repaired
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में इस साल 2,500 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की जाएगी। सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। अगस्त तक सड़कों की टारिंग और क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लैक स्पॉट और बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाई नालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। सरकार ने लोक निर्माण विभाग को टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। हिमाचल में 20 मार्च से टारिंग का काम शुरू किया जाना है। जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशासी अभियंता टारिंग के समय फील्ड में तैनात रहेंगे। टारिंग में गड़बड़ी पाई जाने पर ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पिछले साल सरकार ने 2,000 किलोमीटर टारिंग का लक्ष्य रखा था। हिमाचल में हर बार बारिश और बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग की सड़कों को नुकसान पहुंचता है। कुल्लू, शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की सड़कों को विभाग मरम्मत और टारिंग में प्राथमिकता देगा। हिमाचल में मौसम साफ हो गया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर चल रहा है। यह तापमान टारिंग के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 2500 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की जानी है। लक्ष्य इसलिए ज्यादा रखा गया है कि बीते वर्ष कुछ सड़कें टारिंग किए जाने से छूट गई थी। ऐसे में लक्ष्य बढ़ाया गया है। सड़कों के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त
शिमला, कुल्लू, चंबा और किन्नौर में ब्लैक स्पॉट है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग को इन स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए टेंडर लगाने को कहा है। जहां जरूरत हो, वहां ओवरब्रिज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed