फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Survey report for connecting 1003 settlements with roads approved 103 are stuck

Himachal Pradesh: सड़क से 1003 बस्तियों को जोड़ने की सर्वे रिपोर्ट मंजूर, 103 पर फंसा पेच; जानें विस्तार से

Wed, 21 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 May 2025 05:00 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने हिमाचल की 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में 1560 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Survey report for connecting 1003 settlements with roads approved 103 are stuck
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल की 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। प्रदेश की 103 बस्तियों की सड़कों पर अभी पेच फंसा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अब 103 बस्तियों की सड़कों की सर्वे रिपोर्ट मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रख रहा है। ये वे बस्तियां हैं, जिन्हें सड़कों से जोड़ने के लिए न तो फोरेस्ट क्लीयरेंस की जरूरत है और न ही किसी व्यक्ति की जमीन इन सड़कों के बीच आएगी। ऐसे में प्रदेश सरकार इन सड़कों की मंजूरी के लिए केंद्र पर दबाव बना रही है।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में 1560 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद इन्हें केंद्र के पास जमा कराया गया। इसमें 400 के करीब सड़कों की सर्वे रिपोर्ट रिजेक्ट हुई है। बस्तियों की सड़कों का निर्माण किस तरह से किया जाना है, बाकायदा इसके केंद्र सरकार की साइट पर फोटो और वीडियो अपलोड किए गए। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 1103 बस्तियों को सड़क से जोड़ने को सही ठहराया है। केंद्र से सड़क की सर्वे रिपोर्ट को क्लीयरेंस मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की डीपीआर तैयार करेगा। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को सड़क निर्माण के लिए पैसा जारी करेगी।

250 आबादी वाली बस्तियों को जोड़ा जा रहा
प्रदेश में ढाई सौ आबादी वाले बस्तियों को सड़क से जोड़ा जा रहा है। इसमें उन सड़कों को भी शामिल किया है जो कच्ची हैं। नाबार्ड के तहत बनी सड़कों को भी इसमें शामिल किया गया है।

विधायक उठाते रहे हैं सड़कों के मामले
विधायक भी बस्तियों को सड़क से न जोड़े जाने के मामले उठाते रहे हैं। विधायक प्राथमिकता में भी विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र की सड़कें दी हैं। अब चरण-4 में भी इनका निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत हिमाचल में 1003 बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लिए ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट सही पाई गई है। कुछ सड़कों पर पेच फंसा है। केंद्रीय अधिकारियों की ओर से लगाई आपत्तियों को दूर किया जा रहा है। हिमाचल के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed