Himachal: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न बदला, सभी सीरीज में एक जैसे लेकिन आगे-पीछे पूछे जाएंगे प्रश्न
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्रों के पैटर्न सहित प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी बदलाव किया है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च में होने वाली स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरीज में पूछे जाएंगे। 10वीं में 6 विषयों और 12वीं के 12 विषयों में प्रश्न पत्र जंबल तरीके से ए, बी और सी सीरिज में होंगे। इसके अलावा वोकेशनल और अन्य विषयों के प्रश्नपत्रों में एक ही सीरिज रहेगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्रों के पैटर्न सहित प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी बदलाव किया है। इस बार भी स्कूल शिक्षा बोर्ड ए, बी और सी सीरिज में प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएगा। लेकिन इस बार एक सीरिज के प्रश्नपत्र में जो प्रश्न होंगे, वही प्रश्न बी और सी सीरिज में भी होंगे। बी और सी सीरिज में इन प्रश्नों को पूछने का स्थान बदल जाएगा, क्योंकि प्रश्नों को जंबल तरीके से सेट किया जाएगा।
इस दौरान 10वीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, साइंस एंड टेक्नोलाजी, सोशल साइंस और संस्कृत विषयों में ए, बी और सी सीरिज दी जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा में अंग्रेजी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, पाॅलिटिकल साइंस, हिंदी, संस्कृत, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलाजी, गणित, अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडी विषयों के ही प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरिज में जंबल में तरीके से आएंगे। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा के अन्य विषयों की परीक्षाओं के दौरान एक ही सीरिज में रहेगी। इन विषयों में बी और सी सीरिज में प्रश्नपत्रों को नहीं पूछा जाएगा।