फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh roads closed after heavy snow

हिमाचल में अभी टली नहीं बर्फ की आफत

Sat, 09 Feb 2013 12:06 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Sat, 09 Feb 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh roads closed after heavy snow

हिमाचल में बर्फबारी के बाद आफत अभी कम नहीं हुई है। सूबे की 89 सड़कें नहीं खुल पाई हैं। किन्नौर जिले सहित प्रदेश के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हैं और पानी की सप्लाई भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। रोहड़ू उपमंडल के दूरदराज के कई गांवों में भारी हिमपात के चलते अंधेरा है। भूस्खलन के कारण कोटखाई के सल्याना गांव को खतरा हो गया है। प्रशासन ने पांच मकानों को खाली करवा दिया है।

विज्ञापन


रामपुर में पैंतालीस रूटों पर भेजी गईं बसें आधे रास्ते से वापस लौट आईं। उधर, किन्नौर में एनएच-22 को बहाल करने के लिए मशीनों सहित सैकड़ों मजदूर लगे हैं। किन्नौर में बिजली पूरी तरह गुल है। पानी की भी गंभीर समस्या बनी है। बर्फबारी के तीन दिन बाद भी शिमला के कई रूट बंद हैं। चौपाल रूट पर देहा तक बस जा रही है। रामपुर-बसंतपुर सड़क ल्हासे गिरने से बाधित हो गई है। इस कारण कई वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन


चंबा-भरमौर मार्ग लूणा के पास मलबा गिरने के कारण बंद है। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण भरमौर अन्य जगहों से कट गया है। भारी बारिश के चलते बंद हुआ सोलन-मीनस मार्ग नहीं खुल पाया है। इस कारण यात्रियों को मीलों का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण निगम की नाहन-शिलाई बस सहित अन्य दो निजी बसें शिलाई-शिमला व शिलाई शिवपुर रोनहाट में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिपार क्षेत्र में गिरि सिंचाई योजना का डंगा टूटने से गौशाला पर भारी मलबा गिर गया। इस योजना के लीक होने से एक परिवार के लिए खतरा पैदा हो गया है। कुल्लू जिला की करीब दो दर्जन सड़कें हिमपात के चलते बंद पड़ी हैं। इन गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित है। मंडी के बरोट में 20 गांवों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में हिमाचल में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता प्रदीप चौहान ने कहा कि मशीनों और मजदूरों की मदद से सड़कों को साफ करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।


हांगों गांव में हिमखंड गिरने से दबे तीन घर
किन्नौर जिले के हांगों गांव में हिमखंड गिरने से तीन घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। इसमें 25 भेड़ें और चार गाय दब कर मर गई हैं। भारी बर्फबारी के चलते घर पहले ही खाली कर दिए थे। इन घरों में रह रहे परिवारों को गांव के लोग खाना और रहने का स्थान मुहैया करवा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed