Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Recruitment of 6297 trainers stuck in authenticity of NTT diploma

Himachal Pradesh: एनटीटी डिप्लोमा की सत्यता में उलझी 6,297 प्रशिक्षकों की भर्ती, जानें वजह

Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

प्री नर्सरी स्कूलों में 6,297 पदों की भर्ती के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए हैं। वहीं, अब कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि विभाग से जब यह जानकारी प्राप्त होगी कि कौन से संस्थान मान्यता प्राप्त हैं तो इसके बाद ही अंतिम नामों की सूची विभाग को भेजी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Recruitment of 6297 trainers stuck in authenticity of NTT diploma
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) के डिप्लोमा की सत्यता में 6,297 प्रशिक्षकों की भर्ती उलझ गई है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन ने शिक्षा विभाग से पूछा है कि कौन से संस्थान एनसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं। प्री नर्सरी स्कूलों में 6,297 पदों की भर्ती के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए हैं। अंतिम सूची जारी करने से पहले काॅरपोरेशन ने विभाग से कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि विभाग से जब यह जानकारी प्राप्त होगी कि कौन से संस्थान मान्यता प्राप्त हैं तो इसके बाद ही अंतिम नामों की सूची विभाग को भेजी जाएगी। काॅरपोरेशन भर्ती एजेंसी है, इसके पास संस्थानों की मान्यता से संबंधित कोई अधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। 14 निजी कंपनियों के माध्यम से 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों को नियुक्तियां देने के लिए बीते दिनों साक्षात्कार लिए गए हैं। साक्षात्कार के दौरान कई अभ्यर्थियों की ओर से एनटीटी के फर्जी डिप्लोमा दिखाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे में काॅरपोरेशन ने एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों की जानकारी शिक्षा विभाग से मांगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, शिक्षा निदेशालय ने साक्षात्कार लेने वाली निजी कंपनियों को सभी दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करने को कहा है। निदेशालय ने स्पष्ट कहा है कि यदि फर्जी डिप्लोमा पर किसी को नौकरी दी गई, तो संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चयनित होने वाले शिक्षकों को नियुक्ति देने से पहले उनकी शैक्षणिक योग्यता और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा की जांच विभागीय स्तर पर भी की जाएगी। शिक्षा विभाग के इन निर्देशों ने अब काॅरपोरेशन की परेशानी को बढ़ा दिया है।

कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जैसे ही शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची प्राप्त हो जाएगी, भर्ती की आगामी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उधर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि काॅरपोरेशन के पत्र को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। एनसीटीई से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed