{"_id":"683bfb0914bd7d8cb10a7477","slug":"himachal-pradesh-rajya-chayan-aayog-doubt-remains-over-relaxation-in-maximum-age-limit-in-new-recruitments-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: नई भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में छूट पर संशय बरकरार, प्रदेश सरकार को भेजा है प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: नई भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में छूट पर संशय बरकरार, प्रदेश सरकार को भेजा है प्रस्ताव
Sun, 01 Jun 2025 12:32 PM IST
अंकेश डोगरा
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। इस प्रस्ताव को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से निकाली गई टीजीटी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में अभी दो साल की छूट नहीं दी गई है। पेपर लीक मामले में चलते बीते ढाई वर्ष से आयोग के माध्यम से भर्तियां आयोजित नहीं हो सकी हैं, ऐसे में राज्य चयन आयोग ने प्रदेश सरकार को नई भर्तियों में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में टीजीटी की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
आयोग का तर्क है कि सरकार को दोबारा इस विषय पर प्रपोजल भेजी गई है। सरकार से अनुमति मिलने पर आयु सीमा में छूट को लेकर संशोधन किया जा सकता है। दरअसल दिसंबर 2022 में पेपरलीक मामला सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया है। दर्जनों भर्ती परीक्षाएं विजिलेंस जांच के दायरे में आ गई हैं। इन भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसके अलावा 80 पोस्ट कोड की भर्ती को विज्ञाप्ति किया गया था लेकिन इसकी परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। इन परीक्षाओं को अब राज्य आयोग के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा नई भर्ती परीक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। पेपर लीक के चलते ढाई वर्ष बाद नई भर्तियां आयोग के माध्यम से शुरू हुई हैं, ऐसे में अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देकर ऐसे अभ्यर्थियों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है जोकि 45 वर्ष की आयु सीमा को पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
1423 पदों के लिए मिलेगी छूट : 80 पोस्टकोड के तहत भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौर में शुरू हुई 1423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट को सरकार ने मंजूरी दे दी है। आयोग इन पदों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देगा लेकिन नई भर्तियों में संशय बना हुआ है। जिसके चलते फिलहाल 45 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थी टीजीटी के पदों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। टीजीटी आर्ट्स के 437, टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 पद और टीजीटी मेडिकल के 169 पद भरे जाने हैं। जिनके लिए 30 मई से तीन जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नई भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट को लेकर सरकार को दोबारा प्रपोजल भेजी गई है। सरकार से अनुमति मिलने पर नई भर्तियों में आयु सीमा में छूट दी जाएगी।- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग