फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Patwari was caught with chitta in Kangra Revenue Department suspended him

Himachal Pradesh: कांगड़ा में चिट्टे के साथ पकड़ा गया था पटवारी, राजस्व विभाग ने किया निलंबित

Thu, 20 Feb 2025 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Feb 2025 07:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चिट्टे के साथ पकड़े गए पटवारी को राजस्व विभाग ने निलंबित कर दिया है। आरोपी वर्ष 2019 में बतौर पटवारी तैनात हुआ।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Patwari was caught with chitta in Kangra Revenue Department suspended him
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा जिले में 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार पटवारी राजेश कुमार निवासी रजेरा, जिला चंबा को राजस्व विभाग ने निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से सेंट्रल सिविल सर्विसेज क्लासिफिकेशन कंट्रोल एंड अपील 1965 अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की। वर्तमान में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस थाना गगल के तहत सराह मार्ग पर सनौरा के समीप चंबा के दो युवक 7.31 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने पकड़े थे। राजस्व विभाग में बतौर पटवारी तैनात एक आरोपी के चिट्टे के साथ धरे जाने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी वर्ष 2019 में बतौर पटवारी तैनात हुआ। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निलंबन की पुष्टि की है। बताया कि आपराधिक मामले में फंसे आरोपी के छूट कर आने के बाद उसे नौकरी से निष्कासित भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed