फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Panchrukhi Girlfriend Nishu called Pankaj home and killed him by hitting him with a spade

Himachal Pradesh: प्रेमिका नीशू ने घर बुलाकर कुदाल से वार कर की थी पंकज की हत्या, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 09:08 PM IST
सार

Panchrukhi Pankaj Murder: पंचरुखी के सलियाणा के पंकज की मौत मामले में बड़ा खुसाला हुआ है। बता दें कि पंकज की हत्या उसकी प्रेमिका ने कर दी। हत्या कुदाल से की गई। कहानी जानकर आपके भी रोंगटे हो जाएंगे खड़े... पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Himachal Pradesh Panchrukhi Girlfriend Nishu called Pankaj home and killed him by hitting him with a spade
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचरुखी के सलियाणा गांव के युवक पंकज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि प्रेमिका नीशू ने पंकज की हत्या की थी। वह पिछले सात-आठ साल से पंकज के साथ रिलेशनशिप में थी। 18 जनवरी को जब पति घर पर नहीं था, तो नीशू ने पंकज को बुलाया। दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई। इसके बाद कमरे में रखे कुदाल से वार कर पंकज की हत्या कर दी।

विज्ञापन


धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंचरुखी के सलियाणा के पंकज की मौत मामले की जांच के लिए चार एसआईटी गठित की गईं थी। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि पंकज और विवाहिता नीशू पिछले सात-आठ साल से रिलेशनशिप में थे। 18 जनवरी को नीशू का पति घर पर नहीं था। नीशू ने पंकज को घर बुलाया। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच नीशू ने कमरे में पड़े कुदाल से पंकज के सिर पर चार-पांच वार कर दिए, जिससे पंकज की मौत हो गई। वारदात के बाद नीशू अपने मायके सलियाणा पहुंची और पिता उत्तम चंद, बहन रजनी और पति शशि कुमार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी एक शादी समारोह में गए, जहां उन्होंने बहन के पति अजय को भी इसके बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि शादी से लौटने के बाद सभी ने नागनी-खुंडियां सड़क पर शव को ठिकाने लगाने के लिए स्थान तलाशा। फिर शव को कंबल में लपेटकर रस्सी से बांधा और ज्वालामुखी के सुरानी जंगल में ढांक से नीचे फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए पंकज की जैकेट, चप्पल और रस्सी जला दी। इसके साथ ही मोबाइल फोन को तोड़कर अलग स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि कोई सबूत न मिले। उन्होंने कहा कि हत्या में इस्तेमाल कुदाल अभी बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। इस दौरान उनके साथ डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी, एसएचओ भूपेंद्र सिंह ठाकुर और प्रवीन भी उपस्थित रहे।

मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, चार्जशीट की तैयारी
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पंकज की हत्या के मामले में नीशू, उसके पति शशि कुमार, पिता उत्तम चंद, बहन रजनी, भांजे अभिषेक और जीजा अजय को गिरफ्तार किया है। रजनी, अजय और अभिषेक पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जबकि अजय के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मुकदमे चल रहे हैं। पंकज की हत्या के मामले में आरोपियों की भूमिका के आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

सलियाणा से 18 जनवरी को लापता हुआ था पंकज
पंचरुखी की सलियाणा पंचायत के गांव बटाहण का 27 वर्षीय पंकज 18 जनवरी को लापता हुआ था। परिजनों ने पंचरुखी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 12 फरवरी को ज्वालामुखी के सुरानी जंगल में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी बाजू पर नीशू नाम लिखा था। परिजनों ने शव की पहचान पंकज के रूप में की थी। इसके बाद पंचरुखी में शव रखकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्थानीय पंकज की प्रेमिका नीशू पर हत्या का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed