फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Now tax will be imposed on commercial buildings in villages too

Himachal Pradesh: अब गांवों में भी व्यावसायिक भवनों पर लगेगा टैक्स, इस प्रकार होगी वसूली; जानें विस्तार से

Fri, 31 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

आर्थिक तंगी से जूझ रही सुक्खू सरकार ने बीते वर्ष ही ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी के बिलों की वसूली शुरू की थी। अब ग्राम पंचायतों में कारोबार करने वालों पर टैक्स लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Now tax will be imposed on commercial buildings in villages too
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शहरों की तर्ज पर अब हिमाचल के गांवों में भी व्यावसायिक भवनों पर टैक्स लगेगा। ग्राम पंचायतों में स्थित होटल, दुकानों सहित सभी प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रति वर्ग फीट के हिसाब से टैक्स वसूली होगी। पंचायतीराज विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी विभाग योजना की प्रस्तुति दे चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से टैक्स लिया जाएगा। पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए यह पहल की जा रही है।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रही राज्य सरकार ने बीते वर्ष ही ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी के बिलों की वसूली शुरू की थी। अब ग्राम पंचायतों में कारोबार करने वालों पर टैक्स लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ग्राम पंचायतों में स्थित होटल, होम स्टे, दुकानों, रेस्तरां, मैरिज पैलेस सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से टैक्स लेगी। प्रति वर्ग फीट टैक्स कितना वसूला जाएगा, इसको लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

टैक्स की राशि तय करने को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन जारी है। मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया जाएगा। संभावित है कि बजट भाषण में टैक्स लगाने की घोषणा हो सकती है। पंचायतीराज एक्ट के तहत पंचायतों को कई प्रकार के टैक्स लगाने के अधिकार होते हैं। कई पंचायतों ने विभिन्न टैक्स लगाए भी हैं। कई पंचायतों में चूल्हा टैक्स भी लिया जा रहा है। इसके तहत पंचायत के तहत आने वाले हर परिवार से सालाना 30 रुपये टैक्स लिया जा रहा है। कांगड़ा की कुछ पंचायतों में आजकल आठ साल का एकमुश्त चूल्हा टैक्स लिया जा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में हैं 3615 ग्राम पंचायतें
प्रदेश में 3615 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी पंचायतों में स्थित व्यावसायिक भवनों पर टैक्स लगाया जाएगा। प्रदेश में इस साल के अंत में पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला कितना कारगर साबित होगा, यह चुनाव परिणामों से ही स्पष्ट होगा।

हिमाचल की ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए सरकार ने व्यावसायिक भवनों पर टैक्स लगाने का फैसला लिया है। घरेलू उपभोक्ता इसके दायरे से बाहर रहेंगे। टैक्स लगाने को लेकर जल्द ही विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। - अनिरुद्ध सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed