फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Nedley from London married Pradeep from Hamirpur

Himachal Pradesh: लंदन की नेडली ने हमीरपुर के प्रदीप से की शादी, विदेशी दुल्हन को देख लोग सेल्फी लेने उमड़े

Sun, 23 Feb 2025 01:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गलोड़ (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के प्रदीप शर्मा ने लंदन की रहने वाली नेडली से हिंदू रीतिरिजावों के साथ शादी की है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Nedley from London married Pradeep from Hamirpur
लंदन से हिमाचल के गलोड़ पहुंची नेडली प्रदीप शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंदन से हिमाचल के गलोड़ पहुंची नेडली प्रदीप शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधकर नेडली शर्मा हो गई है। प्रदीप और नेडली पिछले चार साल से एक दूसरे को जानते थे। लंजियाना के प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र जगन नाथ शर्मा ने हिमाचली और हिंदू रीतिरिवाज शादी की रस्में अदा की।

विज्ञापन


प्रदीप कुमार शर्मा और नेडली दोनों लंदन में नौकरी करते थे मगर आज कल प्रदीप हांगकांग में अपना व्यवसाय करते हैं। प्रदीप की माता और उनकी इकलौती बहन की कुछ वर्ष पहले दिल्ली के पास एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई थी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस समय यह दोनों भी बेटे के पास जा रही थीं। आज दोनों की इस शादी में पूरे परिवार रिश्तेदारों और गांव वालों ने खूब डांस किया। दूर-दूर से आकर लोगों ने नए दूल्हे और विदेश से हिमाचल आई दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इस शादी में नेडली के माता पिता और अन्य परिवारिक सदस्यों ने भी शिरकत की और हिमाचल प्रदेश और हिंदू रीतिरिवाजों की खूब सराहना की। नेडली के माता पिता और परिवारिक सदस्य अभी कुछ दिन यहीं रहेंगे और देवभूमि हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों का लुत्फ उठाएंगे। नेडली और प्रदीप की जोड़ी पर हर कोई खुश दिखा और इन दोनों के साथ एक सेल्फी और इनकी एक झलक पाने को आतुर दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed