{"_id":"68273eec7e02a3fcf30bb5d2","slug":"himachal-pradesh-mandi-teacher-was-teaching-children-suddenly-a-leopard-arrived-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बच्चों को पढ़ा रही थी टीचर, अचानक पहुंच गया तेंदुआ; बच्चों के साथ खुद को कमरे में किया बंद; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बच्चों को पढ़ा रही थी टीचर, अचानक पहुंच गया तेंदुआ; बच्चों के साथ खुद को कमरे में किया बंद; जानें
Sat, 17 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 17 May 2025 05:00 AM IST
सार
Leopard Mandi School: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के एक स्कूल में टीचर बच्चों को पढ़ा रही थी कि अचानक तेंदुआ पहुंच गया। मामला बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत रिवालसर शिक्षा खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला गजनोहा का है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
स्कूल में टीचर बच्चों को पढ़ा रही थी कि अचानक तेंदुआ पहुंच गया। इससे पहले कि तेंदुआ हमला कर कोई नुकसान पहुंचाता, शिक्षिका ने समझदारी दिखाते हुए बच्चों समेत खुद को स्कूल के कमरे में बंद कर लिया। तुरंत मोबाइल फोन पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भीम सिंह से संपर्क कर स्थानीय लोगों की मदद से तेंदुए को वहां से भगाया। तब जाकर शिक्षिका व बच्चों ने राहत की सांस ली। मामला बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत रिवालसर शिक्षा खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला गजनोहा का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पंचायत नटनेड़ के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला गजनोहा में 13 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में कार्यरत शिक्षिका विमला शर्मा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बरामदे में बच्चों को पढ़ा रही थी। अचानक शिक्षिका की नजर बरामदे के साथ सटे खेल मैदान में तेंदुए पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिक्षिका ने सभी बच्चों को स्कूल के कमरे में बंद कर दिया। तेंदुआ काफी देर तक स्कूल के मैदान में घूमता रहा। कमरे के अंदर बंद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को भगाया गया।
विज्ञापन
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को घटना के बारे में सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने भी स्कूल का दौरा किया है। स्कूल के साथ झाड़ियां होने की वजह से जंगली जानवर स्कूल परिसर में पहुंच रहे हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान में भेजने का आश्वासन दिया है। - भीम सिंह, अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति
विज्ञापन