फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Havaldar Naval Kishore of Mandi district martyred in Siachen Glacier

Himachal Pradesh: मंडी जिले के हवलदार नवल किशोर सियाचिन ग्लेशियर में शहीद, सांस में दिक्कत से हुआ देहांत

Mon, 02 Dec 2024 05:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 05:48 PM IST
सार

हिमाचल के जिला मंडी के 7 जैक राइफल में तैनात हवलदार नवल किशोर शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Havaldar Naval Kishore of Mandi district martyred in Siachen Glacier
हवलदार नवल किशोर (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मंडी के कोटली के जलौन गांव के निवासी 7 जैक राइफल के हवलदार नवल किशोर सियाचिन में बलिदान हो गए हैं। उनके बलिदान की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी पार्थिव देह मंगलवार को पैतृक गांव पहुंचेगी। नवल किशोर ढाई माह पहले ही चार दिन की छुट्टी काटकर सियाचिन गए थे। वे अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और भाई छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


27 वर्षीय नवल किशोर की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। बेटे के बलिदान की सूचना के बाद पिता भगत राम समेत परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। नवल किशोर की पत्नी सुविता पुलिस विभाग में टापरी में कार्यरत हैं जबकि भाई अनिल भी 7 जैक राइफल में कार्यरत हैं। बताया जा रहा कि नवल किशोर को सांस लेने में परेशानी हुई थी।
विज्ञापन


हवलदार नवल किशोर की पार्थिव देह मंगलवार को हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगी। करीब दो बजे पार्थिव देह मंडी जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। बलिदानी नवल किशोर की पार्थिव देह का दोपहर बाद उनके पैतृक गांव स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि जवान के बलिदान की सूचना मिली है। सेना की तरफ मिले पत्र में बैटल फील्ड कैजुअल्टी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed