फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh gets Rs 2716 crore for railways four Amrit railway stations will be built

Himachal News: हिमाचल प्रदेश को रेलवे के लिए मिले 2716 करोड़ रुपये, चार अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे, जानें

Tue, 04 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट में रेलवे के विस्तार के लिए 2,716 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन की तर्ज पर स्तरोन्नत किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh gets Rs 2716 crore for railways four Amrit railway stations will be built
डिजाइन फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में रेलवे के विस्तार के लिए हिमाचल प्रदेश को 2,716 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन की तर्ज पर स्तरोन्नत किया जाएगा। अंब-अंदौरा, बैजनाथ-पपरोला, पालमपुर और शिमला स्टेशनों को स्तरोन्नत करने पर 45.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन स्टेशनों का काम जल्द शुरू होगा। इससे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को राज्यवार बजट आवंटन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए साल 2025-26 के लिए 2,716 करोड़ रुपये का बजट जारी किया। रेल बजट में हिमाचल को बीते साल के मुकाबले महज 18 करोड़ अधिक दिए गए हैं। पिछले साल हिमाचल को 2698 करोड़ जारी किए गए थे। इस साल उत्तराखंड को 4,641 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

पंजाब के लिए 5,421 करोड़ रुपये, हरियाणा के लिए 3,416 करोड़ और दिल्ली के लिए 2,593 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। 2014 के बाद प्रदेश में 16.5 किलोमीटर ट्रैक विस्तार हुआ है। प्रदेश में चार रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें 255 किलोमीटर रेल ट्रैक बिछाया जा रहा है। इन परियोजनाओं पर 13,163 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 2014 से लेकर अब तक 24 रेल फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। हिमाचल के 24 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। प्रदेश में 2 विशेष ठहरावों के साथ एक जिले से होते हए वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में 50 नई नमो भारत ट्रेनें, 100 अमृत भारत ट्रेन, 200 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके अलावा नए फ्लाईओवर और अंडरपास भी तैयार किए जाएंगे।

क्या है अमृत स्टेशन प्लान
अमृत स्टेशन योजना का उद्देश्य यात्रियों के रेलवे सफर को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना और उनके अनुभव को पहले से कई अधिक बेहतर बनाना है। इस योजना में प्रत्येक स्टेशन की आवश्यकताओं और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed