फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Foreign tourist dies after being buried under an avalanche Kothi Manali

हिमाचल प्रदेश: हिमखंड में दबने से विदेशी पर्यटक की मौत, कोठी में हुई घटना, पुलिस ने मनाली पहुंचाया शव

Fri, 21 Feb 2025 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 08:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमखंड में दबने से एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। घटना के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। उसे मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Foreign tourist dies after being buried under an avalanche Kothi Manali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत कोठी इलाके में हिमखंड में दबने से विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मनाली पहुंचा लिया है। मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार रूस का पर्यटक डेनियल बार्बर अपने एक साथी मक्सीम व अन्यों के साथ स्कीइंग करने के लिए कोठी की तरफ गया था।

विज्ञापन


स्थानीय स्कीयर भी साथ में थे। कोठी में स्कीइंग करते हुए अचानक हिमखंड गिर गया और वह उसमें दब गया। हालांकि, हिमखंड बहुत छोटा था, लेकिन मुंह के हिस्से में बर्फ गिर गई। आशंका है कि इस वजह से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। उसे मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। रूसी दूतावास को भी सूचना भेजी जा रही है। शव को आगामी करवाई के लिए शवगृह में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed