{"_id":"67c9a0647d04869f7c02f052","slug":"himachal-pradesh-cs-prabodh-will-retire-this-month-gupta-omkar-and-pant-in-the-race-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: इस माह सेवानिवृत्त होंगे मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, संजय गुप्ता, ओंकार शर्मा और पंत दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: इस माह सेवानिवृत्त होंगे मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, संजय गुप्ता, ओंकार शर्मा और पंत दौड़ में
Fri, 07 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:00 AM IST
सार
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना इस महीने सेवानिवृत होने जा रहे हैं। इसके बाद अफसरशाही का मुखिया कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कौन हैं दौड़ में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कौन होगा अफसरशाही का मुखिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही में जल्द फेरबदल की संभावना है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना इस महीने सेवानिवृत होने जा रहे हैं। इसके बाद अफसरशाही का मुखिया कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अगर सरकार वरिष्ठता को कंसीडर करती है तो 1988 बैच के आईएएस संजय गुप्ता का नाम सबसे पहले आता है। उसके बाद 1993 बैच अफसर केके पंत हैं। चंबा जिले से संबंध रखने वाले आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा 1994 बैच के हैं। उनका नाम भी मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल है।
विज्ञापन
अफसरशाही में इन तीनों अधिकारियों के नाम पर अटकलें लगाई जा रही हैं। अफसरशाही के मुखिया का फैसला सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेना है। उधर, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना 31 दिसंबर, 2022 को मुख्य सचिव बने थे। इस महीने सेवानिवृत्त होने के चलते अब उन्होंने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। उनके साथ 14 और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
रेरा में अध्यक्ष पद का कार्यकाल पांच साल का होता है। ऐसे में अफसरशाही में इस पद के लिए दिलचस्पी रहती है। हिमाचल के मुख्य सचिव रहे डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी सेवानिवृत्ति के बाद रेरा में चले गए। अब उनका कार्यकाल पूरा हुए करीब तीन महीने होने जा रहे हैं। अध्यक्ष के अलावा रेरा के दो सदस्य भी सेवानिवृत्त हो गए हैं। अब मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली कमेटी को को नया अध्यक्ष चुनना है। मौजूदा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को रेरा के अध्यक्ष के तौर पर आवेदन करने से पहले सरकार ने उन्हें एनओसी दे दिया है।
विज्ञापन