फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu refuses sewerage cess hits back at Finance Minister post

Sewerage Cess Himachal: सीवरेज सेस से सीएम सुक्खू का इन्कार, वित्त मंत्री की पोस्ट पर पलटवार; कही ये बातें

Fri, 04 Oct 2024 09:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 09:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सीवरेज सेस लगाने के दावों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खारिज कर दिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu refuses sewerage cess hits back at Finance Minister post
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में सीवरेज सेस लगाने के दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने वित्त मंत्री सीतारमण की पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसी बेतुकी और आधारहीन बयानबाजी करने से परहेज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन




शुक्रवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। विशेषकर उस स्थिति में जब आरोप वास्तविकता से परे हों। गौर हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पोस्ट के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रिपोस्ट कर पलटवार किया।
विज्ञापन


सीतारमण ने पोस्ट डाली कि अगर यह सही है तो यह बात अविश्वसनीय भी है कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को लोगों का आंदोलन बना रहे हैं, वहीं कांग्रेस टॉयलेट पर भी टैक्स लगा रही है। इस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रिपोस्ट किया कि भाजपा ने उच्च स्तर पर जान-बूझकर राजनीतिक उपद्रव से गलत तथ्य पेश किए हैं। देवभूमि में कोई भी टॉयलेट टैक्स नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वापस ले ली थी अधिसूचना : ओंकार
अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति ओंकार शर्मा ने कहा कि सरकार ने एक फार्मूले के तहत 25 रुपये पर सीट सीवरेज शुल्क लेने का फैसला लिया। जब फाइल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भेजी तो उन्होंने इसे बेतुका बताया। ऐसे में 21 सितंबर को ही अधिसूचना वापस ले ली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed