फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Ambulance will come to your home for checkup treatment will be free

Himachal Pradesh: जांच के लिए घर आएगी एंबुलेंस, मुफ्त होगा इलाज; एक और गारंटी पूरी करने की तैयारी में सरकार

Sat, 12 Apr 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Apr 2025 06:00 AM IST
सार

हिमाचल की कांग्रेस सरकार एक और गारंटी पूरी करने की तैयारी में है। अब प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों का घर-द्वार पर उपचार होगा। एंबुलेंस घर आएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Ambulance will come to your home for checkup treatment will be free
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों का घर-द्वार पर उपचार होगा। एंबुलेंस घर आएगी। इसमें डॉक्टर, नर्स और एक फार्मासिस्ट रहेगा। डॉक्टर घर पर ही मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी, सैंपल भी घर में ही लिए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट मरीजों के परिजनों के मोबाइल नंबर पर आएगी। अगर बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में हिमाचल की जनता को घर-द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी है। इसको पूरा करने के लिए सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस एंबुलेंस वैन में दवाइयां, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य जरूरी उपकरण भी रहेंगे। मौके पर 33 टेस्ट किए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को इस गारंटी को जल्द शुरू करने को कहा है। मरीजों का फोन आने पर जिलों में नजदीकी अस्पताल से लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जाएंगी। यह सुविधा अभी उन क्षेत्रों व पंचायतों में होगी जहां सड़क सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस गारंटी को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आन कॉल भी घर आएंगे डॉक्टर
अगर ग्रामीण क्षेत्र में किसी मरीज की तबीयत खराब होती है तो ऐसी स्थिति में मरीज के तीमारदार नजदीकी अस्पताल में फोन करके डॉक्टर को घर भी बुला सकते हैं। इस योजना में इसको भी शामिल किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed