फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Accused of murder of cousin in Shimla hotel arrested from Panchkula

Himachal Pradesh: शिमला के होटल में चचेरे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की टीम ने पंचकूला से पकड़ा

Sat, 14 Jun 2025 10:48 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 10:48 AM IST
सार

Shimla Hotel Tourist Murder Case: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होटल के कमरे में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Accused of murder of cousin in Shimla hotel arrested from Panchkula
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के ढली में होटल के कमरे में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अर्जुन शर्मा पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। आकाश मकान नंबर 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला का रहने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मानवीय खुफिया जानकारी और विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों के आधार पर अर्जुन शर्मा का पता लगाकर 14 जून की सुबह पंचकूला (हरियाणा) के बाहरी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया की मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


पूरा मामला जानें
जानकारी के अनुसार आकाश शर्मा और अर्जुन शर्मा 11 जून को ढली टनल के नजदीक होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में रात करीब 8:22 बजे पहुंचे थे। आकाश ने लॉ की पढ़ाई की थी और आरोपी अपने पिता के साथ पंचकूला में सब्जी का कारोबार करता है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 13 जून तड़के दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो हो गई और तैश में आकर अर्जुन ने कथित तौर पर पहले आकाश शर्मा के सिर पर बीयर की बोतल मारी और फिर कांच से गला रेत दिया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन शर्मा ने फोन कर बताया- आकाश शर्मा की कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक, 13 जून की सुबह करीब 10 बजे होटल में एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनके होटल में दो युवक ठहरे हैं और उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा- अर्जुन शर्मा ने अपने परिवार को फोन कर बताया है कि उसने आकाश शर्मा की हत्या कर दी है। कॉलर ने होटल कर्मियों से आग्रह किया कि वे कमरे में जाकर असलियत का पता करें। उनकी बातें सुनकर होटल स्टाफ के होश उड़ गए और आनन-फानन में होटल कर्मी मनीष ठाकुर ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो आकाश खून से लतपथ बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने मामले की तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ढली से टीम मौके पर पहुंची। बाद में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed