फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Police took no action for a year and a half; now the CBI will investigate the ₹10 lakh cyber fraud ca

Himachal: पुलिस ने डेढ़ साल तक नहीं की कार्रवाई, अब सीबीआई करेगी 10 लाख के साइबर ठगी मामले में जांच

Wed, 03 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला।
विश्वास भारद्वाज, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में पहली बार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) शिमला किसी साइबर फ्रॉड मामले की जांच करने जा रही है। 

विज्ञापन
himachal Police took no action for a year and a half; now the CBI will investigate the ₹10 lakh cyber fraud ca
साइबर ठगी(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) शिमला किसी साइबर फ्रॉड मामले की जांच करने जा रही है। सबसे दिलचस्प और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पीड़ित को स्थानीय पुलिस और साइबर सेल से डेढ़ साल तक कोई राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने सीबीआई का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता देखते हुए सीबीआई ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कांगड़ा जिले के बैजनाथ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की राजनगर शाखा में तैनात डिप्टी मैनेजर से जुड़ा है। 

विज्ञापन

 शिकायत के अनुसार 2 दिसंबर, 2024 को डिप्टी बैंक मैनेजर देव राज शर्मा के मोबाइल फोन पर कुछ ओटीपी आए, जिन्हें उन्होंने किसी के साथ साझा नहीं किया। इसके बावजूद कुछ ही मिनटों में उनके खाते से पांच-पांच लाख रुपये के दो ट्रांजेक्शन कर कुल 10 लाख रुपये निकाल लिए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रकम एक्सिस बैंक और पीएनबी की कोलकाता शाखा के खातों में ट्रांसफर की गई। पीड़ित ने अगले दिन पुलिस चौकी चढि़यार में शिकायत दी थी, लेकिन डेढ़ साल तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद उन्होंने सीबीआई से हस्तक्षेप की मांग की। सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) तथा आईटी एक्ट की धाराओं 43, 66 और 66सी के तहत मामला दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सौंपी है। अब एजेंसी साइबर ठगी के पीछे सक्रिय संभावित अंतरराज्यीय गिरोह और डिजिटल ट्रेल की पड़ताल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed