फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police constable recruitment case reaches high court notice to the government

Himachal Pradesh: हिमाचल हाईकोर्ट पहुंचा कांस्टेबल भर्ती मामला, सरकार को नोटिस; प्रश्नपत्र को बेचने के आरोप

Sat, 05 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 05 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

शुक्रवार को हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में धांधली के आरोपों पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal police constable recruitment case reaches high court notice to the government
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। शुक्रवार को भर्ती में धांधली के आरोपों पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी किए हैं। मामले की सुनवाई न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने की। अदालत ने सभी प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दायर करने को कहा है। इसके बाद ही मामले की अगली सुनवाई होगी। याचिका में राज्य सरकार, डीजीपी, लोक सेवा आयोग, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा सहित सीबीआई निदेशक को प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन


याचिका में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र को चार-चार लाख रुपये में बेचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि परीक्षा में बड़ा घोटाला किया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। हिमाचल में 15 जून को परीक्षा हुई थी। प्रदेश भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गई थे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा से 2 दिन पहले 13 जून को ही प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगाए थे। चंबा में कुछ अभ्यर्थियों ने उपायुक्त से मिलकर भर्ती में धांधली के आरोप लगाते हुए जांच की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed