Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Permission granted for land transfer on the basis of 20-year-old agreement under Section 118

Himachal News: धारा 118 के तहत 20 साल पुराने समझौते के आधार पर भूमि हस्तांतरण को अनुमति, जानें पूरा मामला

Wed, 20 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता के मामले को प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर कानून के अनुसार विचार करें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Permission granted for land transfer on the basis of 20-year-old agreement under Section 118
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश किराएदारी एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 118 के तहत 20 साल पुराने समझौते के आधार पर संपत्ति हस्तांतरण की अनुमति को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता के मामले को प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर कानून के अनुसार विचार करें। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने कहा कि सरकार को किसी भी पुराने बिक्री के समझौते को फिर से निष्पादित करने की मांग करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है, जब तक कानून में ऐसा कोई प्रावधान न हो।

विज्ञापन


अदालत ने पाया कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो किसी प्राधिकरण के पुराने समझौते के बदले नया समझौता मांगने का अधिकार देता हो। अदालत ने कहा कि सरकारी प्राधिकारियों को कानून की ओर से दी गई शक्तियों के भीतर ही कार्य करना चाहिए। मूल समझौते में यह स्पष्ट था कि यह तब तक वैध रहेगा, जब तक धारा 118 के तहत अनुमति नहीं मिल जाती। राज्य सरकार ने अपने ही दस्तावेजों में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम में यह स्वीकार किया था कि याचिकाकर्ता ने सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे। चूंकि निजी प्रतिवादियों ने भी समझौते की वैधता पर कोई औपचारिक आपत्ति नहीं उठाई है, इसलिए राज्य सरकार का फिर से मांग करना मनमाना है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह है मामला
याचिकाकर्ता कंपनी है ने 12 जनवरी 2006 को निजी प्रतिवादी के साथ एक बिक्री समझौता (सेल ऑफ एग्रीमेंट) किया था। समझौते की शर्तों के अनुसार 70 लाख रुपये की शेष राशि का भुगतान तभी किया जाना था, जब प्रदेश सरकार से धारा 118 के तहत अनुमति मिलेगी। 2020 तक यह मामला कानूनी विवादों में उलझा रहा, जब राष्ट्रीय कंपनी कानूनी न्यायाधिकरण ने इसे समाप्त कर दिया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने धारा 118 के तहत अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। सरकार ने 27 अगस्त 2022 को एक पत्र के जरिए याचिकाकर्ता कंपनी से एक नया बिक्री समझौता और विक्रेताओं का मूल शपथ पत्र जमा करने की मांग की। राज्य सरकार ने तर्क दिया था कि क्योंकि मूल समझौता 2006 में किया गया था इसलिए उसकी सत्यता की जांच करने के लिए संशोधित समझौते की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed