फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Penanary pension now eight thousand monthly daughters of ex-servicemen will get one lakh for marriage

Himachal News: पेन्युरी पेंशन अब आठ हजार मासिक, पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी को मिलेंगे एक लाख

Tue, 11 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Nov 2025 01:00 AM IST
सार

केंद्रीय सैनिक कल्याण विभाग ने नॉन पेंशनर्स को दी जाने वाली पेन्युरी पेंशन की राशि चार से बढ़ाकर आठ हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Penanary pension now eight thousand monthly daughters of ex-servicemen will get one lakh for marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय सैनिक कल्याण विभाग ने नॉन पेंशनर्स को दी जाने वाली पेन्युरी पेंशन की राशि चार से बढ़ाकर आठ हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी पर दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा सहायता राशि को भी दोगुना किया गया है। अब स्नातक की पढ़ाई कर रहे पूर्व सैनिकों के बच्चों को एक हजार के स्थान पर दो हजार रुपये की सहायता मिलेगी। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को नवंबर तक सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा। हिमाचल प्रदेश में करीब एक लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में भी बढ़ोतरी करते हुए इसे तीन से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया है। हालांकि, पेन्युरी पेंशन का लाभ केवल नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को ही मिलेगा। उन्हें इस योजना के लिए हर वर्ष आवेदन करना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता की कमी से आवेदन रद्द
हिमाचल में पेन्युरी पेंशन के लिए 12 पूर्व सैनिकों ने आवेदन किया था। इनमें से चार आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इसका मुख्य कारण दस्तावेज अधूरे रहना और संदेशों की अनदेखी बताया गया है। केंद्र सरकार आवेदकों को मोबाइल पर दस्तावेजों की कमी पूरी करने के लिए संदेश भेजती है, लेकिन कई पूर्व सैनिक समय पर कार्रवाई नहीं करते। ये वे पूर्व सैनिक हैं, जो समय से पूर्व सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उन्हें पेंशन सुविधा प्राप्त नहीं है।

केंद्रीय सैनिक कल्याण विभाग की ओर से नॉन पेंशनर्स को मिलने वाली पेन्युरी पेंशन, बेटियों की शादी पर सहायता राशि और बच्चों की पढ़ाई के लिए दी जाने वाली राशि में वृद्धि की गई है। पेन्युरी पेंशन अब आठ हजार रुपये, जबकि बेटी की शादी पर सहायता राशि एक लाख रुपये कर दी गई है। -ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, निदेशक, सैनिक कल्याण विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed