फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Partner attacked with gun butt injuring three including wife Nalagarh incident

Himachal News: पार्टनर ने बंदूक की बट से किया हमला, पत्नी समेत तीन घायल; नालागढ़ की घटना; 1 गंभीर, पीजीआई रेफर

Fri, 10 Oct 2025 06:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:05 PM IST
सार

जिला सोलन के नालागढ़ में कबाड़ का काम करने वाले पर उसके ही पार्टनर ने पहले गोली चलाई, उसके बाद बंदूक की बट से वार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Himachal Partner attacked with gun butt injuring three including wife Nalagarh incident
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालागढ़ में कबाड़ का काम करने वाले पर उसके ही पार्टनर ने पहले गोली चलाई, उसके बाद बंदूक की बट से वार किया। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से भाटियां में अशोक कुमार, भजन व मक्खन के साथ कबाड़ का कार्य करते हैं। 9 अक्तूबर की देर शाम अशोक कुमार ने फोन पर पहले गाली-गलौज किया। उसके बाद अपने बेटे ललित के साथ उसके घर में आ धमका। उसके बेटे ने उसी के घर से कुल्हाड़ी और अशोक ने बंदूक उठा ली।
विज्ञापन


देखते ही देखते उसने गोली चला दी जो उसके पास से निकल गई। उसके बाद बंदूक की बट से उसके व अन्य युवक कमल के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। उसकी पत्नी उन्हें छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। कमल के सिर में अधिक चोट होने से उसे नालागढ़ से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed