{"_id":"67dd78fe554b60eabc00c2e2","slug":"himachal-panchayat-elections-a-separate-voter-list-will-be-prepared-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Panchayat Elections: पंचायती राज चुनावों के लिए अलग से बनेगी मतदाता सूची, वोटर्स को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Panchayat Elections: पंचायती राज चुनावों के लिए अलग से बनेगी मतदाता सूची, वोटर्स को किया जाएगा जागरूक
Mon, 24 Mar 2025 02:49 PM IST
अंकेश डोगरा
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:49 PM IST
सार
Himachal Panchayat Elections 2025: लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रयोग हुई मतदाता सूचियों से मतदान नहीं होगा। नई बनने वाली वोटर लिस्ट को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे में इस वर्ष के अंत तक होने वाले पंचायती राज चुनाव के लिए वोटर लिस्ट अलग से बनेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रयोग हुई मतदाता सूचियों से मतदान नहीं होगा। नई बनने वाली वोटर लिस्ट को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां पर नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ पहले से जुड़े मतदाताओं का भी वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन
इस चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला स्तर पर मतदान पेटियों को ठीक करने और रंगरोगन करने का कार्य चला हुआ है। नई मतपेटियों की भी मांग भेजी जा रही है। पंचायती राज चुनावों के लिए अलग से मतदाता सूची तैयार की जाएगी। नई मतदाता सूची बनाने के लिए पंचायती राज विभाग पंचायत स्तर पर जागरूता शिविरों का आयोजन करेगा। इस दौरान जहां नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, वहीं लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान जुड़े नए मतदाताओं को भी नई बनने वाली सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कई मतदाताओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया होता है, लेकिन जब वे पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने जाते हैं तो उनके नाम सूची में नहीं होते। इस स्थिति से निपटने के लिए ही पंचायती राज चुनाव के लिए नई वोटर लिस्टों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायती राज चुनावों के लिए नई वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। नई बनने वाली वोटर लिस्ट के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, ताकि नए मतदाता भी अपना मतदान बनवा सकें -नीलम कटोच, जिला पंचायत अधिकारी, कांगड़ा