फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Panchayat Elections: 16,891 Nominations Filed on Day One; Check District-wise Status

Himachal Panchayat election: पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन दाखिल हुए 16,891 नामांकन, जानें जिलेवार स्थिति

Thu, 07 May 2026 10:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2026 10:18 PM IST
सार

प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पहले दिन कुल 16,891 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 

विज्ञापन
Himachal Panchayat Elections: 16,891 Nominations Filed on Day One; Check District-wise Status
पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पहले दिन कुल 16,891 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जिला मंडी में सबसे अधिक 3,731 नामांकन प्राप्त हुए। जबकि जिला लाहौल-स्पिति में सबसे कम 74 नामांकन प्राप्त हुए हैं। आयोग के अनुसार 8 व 11 मई को भी नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकनपत्रों की जांच पंड़ताल 12 मई को संबंधित रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबह 10:00 बजे के बाद करेंगे। चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को 15 मई को ही नामांकनपत्रों की वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। मतदान तीन चरणों में 26, 28 व 30 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक मतपत्र व मतपेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठाैर ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन

किस जिले में कितने नामांकन दाखिल
जिले के नाम  नामांकन का ब्योरा
चंबा 2067
हमीरपुर  1572
कांगड़ा 1407
किन्नाैर  190
लाहाैल-स्पीति 74
कुल्लू  1383
मंडी  3731
शिमला  784
सिरमाैर  917
सोलन  1415
ऊना  1892
बिलासपुर  1459
कुल्लू 16891
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed