फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Outstanding players from 59 sports will get three percent reservation in government jobs

HP Sports Quota: 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरियों में 3 फीसदी आरक्षण, अधिसूचना जारी

Fri, 14 Nov 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 06:00 AM IST
सार

HP Sports Quota 2025: अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी आरक्षण मिलेगा। मंत्रिमंडल ने सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों के तहत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों/सेवाओं में नियुक्ति के लिए विचार करने के लिए योग्य मेधावी खिलाड़ियों की सूची में 19 और खेलों को शामिल किया है।

विज्ञापन
Himachal Outstanding players from 59 sports will get three percent reservation in government jobs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब 59 खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन फीसदी आरक्षण मिलेगा। बीते दिनों मंत्रिमंडल की बैठक में पात्र खेलों की सूची में जोड़े गए नए खेलों को लेकर कार्मिक विभाग ने वीरवार को अधिसूचना जारी की। खिलाड़ियों को रोजगार और प्रोत्साहन का अवसर देने के लिए सभी विभागों को अनुपालन के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों के तहत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों/सेवाओं में नियुक्ति के लिए विचार करने के लिए योग्य मेधावी खिलाड़ियों की सूची में 19 और खेलों को शामिल किया है। इन खेलों में बेसबॉल, पैरा स्पोर्ट्स, रग्बी ट्रायथलॉन, बधिर खेल, मल्लखंब, कूडो, मोटर स्पोर्ट्स, पेंचक सिलेट, शूटिंग बॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोल बॉल, टेनपिन बॉलिंग, रस्साकशी, तलवारबाजी, नेटबॉल, सेपक टकराव, वुशु और किक बॉक्सिंग शामिल हैं। इससे पूर्व 40 खेलों के आधार पर कोटा तय किया गया था। सरकार ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का लाभ देने संबंधी नियमों में संशोधन करते हुए नए खेल शामिल किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, संभागीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और सभी बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालयों सहित सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

कार्मिक विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकार ने पहले 1999, 2008 और 2018 में आदेश जारी कर सरकारी सेवाओं में ग्रुप ए,बी, सी और डी के पदों पर सीधी भर्ती में 3 प्रतिशत आरक्षण उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया था। अब सरकार ने पात्र खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है। बीते कुछ वर्षों से कई खेल संघ और खिलाड़ी संगठन यह मांग उठा रहे थे। इस पर सरकार ने विचार करने के बाद अब सूची में संशोधन करते हुए नए खेल शामिल किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि नई व्यवस्था सभी विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed