फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Objectionable pictures of Hindu deities on social media Devbhoomi Sangharsh Samiti demands action

Himachal: सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें, देवभूमि संघर्ष समिति ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 21 Oct 2024 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने बालूगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है कि फेसबुक पर सत्य की खोज नाम के एक पेज पर लगातार इस तरह की सामग्री अपलोड की जा रही है, जिससे हिंदू समाज के लोगों में भारी रोष है। 

विज्ञापन
Himachal Objectionable pictures of Hindu deities on social media Devbhoomi Sangharsh Samiti demands action
पुलिस थाना बालूंगज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर बनाने और अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फेसबुक पर सत्य की खोज नाम के एक पेज पर लगातार इस तरह की सामग्री अपलोड की जा रही है, जिससे हिंदू समाज के लोगों में भारी रोष है। मामले को लेकर हिमाचल देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने बालूगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


हिंदुओं के देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल
मदन ठाकुर ने भगवान शिव की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर वायरल किया जा रहा है। जब उन्होंने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की तो फेसबुक पर सत्य की खोज नामक से पेज मिला है। इसमें हिंदुओं के देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही उनकी अश्लील फोटो बनाकर डाली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस पेज में भगवान श्रीराम और भगवान श्री कृष्ण को लेकर भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने की साजिश
मदन ठाकुर ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के लोग इस तरह की आपत्तिजनक तस्वीरों और टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से हिंदू समाज आहत है और यह असहनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि भगवान का इस तरह से अपमान करने से समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पुलिस विभाग से अपील की कि इस मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर इस पेज को तुरंत बंद किया जाए। देवभूमि संघर्ष समिति ने चेताया कि अगर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगा और इसकी सारी जिम्मेवारी शासन और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed