फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Now Him Care Cards will be made only for four months in a year new premium rates have been fixed

Himachal Pradesh: अब साल में सिर्फ चार महीने ही बनेंगे हिम केयर कार्ड, प्रीमियम की नई दरें की गई हैं तय

Thu, 03 Jul 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब नया हिमकेयर कार्ड पंजीकरण साल में सिर्फ चार माह मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही होगा। वहीं, हिमकेयर योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की नई दरें तय की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Now Him Care Cards will be made only for four months in a year new premium rates have been fixed
हिमकेयर कार्ड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हिमकेयर योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की नई दरें तय की गई हैं। अब नया कार्ड पंजीकरण साल में सिर्फ चार माह मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही होगा। फिलहाल जुलाई 2025 में नए कार्ड की पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। लाभार्थियों को कार्ड का नवीकरण 30 दिनों के भीतर करवाना पड़ेगा। इन कार्डों की वैद्यता एक साल के लिए ही होगी। प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन


हिमकेयर के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा लोक मित्र केंद्रों, साइबर कैफे या आवेदक स्वयं www.hpsbys.in वेबसाइट पर, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करवाकर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर बनवा सकते है। योजना के अंतर्गत लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में नामांकन करने और दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


योजना में विभिन्न प्रकार की आम व गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी प्रदेश में हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पतालों के अलावा पंजीकृत निजी अस्पतालों (केवल डायलिसिस मरीज के लिए) में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर में भी इस कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से हिमकेयर योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की नई दरें तय की गई हैं। अब नया कार्ड पंजीकरण साल में सिर्फ चार माह ही होगा। फिलहाल जुलाई 2025 में नए कार्ड की पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। - डॉ. अजय अत्री, कार्यकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed