फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Now 1 crore insurance cover to the family of police personnel in case of death due to accident

Himachal: दुर्घटना से मृत्यु होने पर पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब 1 करोड़ बीमा रक्षक, समझौते में संशोधन

Thu, 09 Jan 2025 07:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 07:49 PM IST
सार

हिमाचल पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते में संशोधन कर वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की गई है। अब दुर्घटना से मृत्यु होने पर एसबीआई खाताधारक मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अब 1 करोड़ रुपये बीमा रक्षक दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Now 1 crore insurance cover to the family of police personnel in case of death due to accident
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दुर्घटना से मृत्यु होने पर एसबीआई खाताधारक मृतक पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अब 1 करोड़ रुपये बीमा रक्षक दिया जाएगा। इससे पहले यह राशि 50 लाख थी। हिमाचल पुलिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते में संशोधन कर वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


वहीं, हवाई दुर्घटना मृत्यु कवर को 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.60 करोड़ किया गया। दुर्घटना से स्थायी विकलांगता होने पर 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये का बीमा रक्षक दिया जाएगा। समूह अवधि जीवन बीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चुनिंदा वेरिएंट के लिए 50 फीसदी तक लॉकर रियायत का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्लेटिनम और रोडियम खातों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। 10 लाख तक एयर एंबुलेंस कवरेज और बच्चों के लिए शैक्षिक और विवाह सहायता 10 लाख तक के कवर के साथ दी जाएगी। यह पहल हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को व्यापक वित्तीय और कल्याण समाधानों के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed