फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Notice issued to 50 teachers who gave less than 25 percent exam results, sought reply within 15 days

हिमाचल: 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले 50 अध्यापकों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Fri, 17 Jul 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 05:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की समीक्षा शुरू करते हुए 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
Himachal: Notice issued to 50 teachers who gave less than 25 percent exam results, sought reply within 15 days
निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के कमजोर परिणामों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की समीक्षा शुरू करते हुए 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 50 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। निदेशालय ने संबंधित शिक्षकों से 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहने के कारणों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

यदि शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) भी रोकी जा सकती है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का स्कूल और विषयवार विश्लेषण शुरू किया है। जिन विद्यालयों में लगातार कमजोर परिणाम सामने आए हैं, वहां शिक्षण व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए शिक्षकों की जवाबदेही तय करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कमजोर परीक्षा परिणाम वाले मामलों में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में अत्यंत कम परिणाम देने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेना आवश्यक है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed