फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal NIT Hamirpur student Ayan death case he was frustrated due to not getting a better placement

हिमाचल प्रदेश: NIT हमीरपुर के छात्र अयान की मौत के मामले में नया खुलासा, बेहतर प्लेसमेंट न मिलने से था हताश

Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर के दोहरी डिग्री (बीटेक-एमटेक) के छात्र अयान शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। अयान शर्मा प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन न होने से वह निराश चल रहा था। 

विज्ञापन
Himachal NIT Hamirpur student Ayan death case he was frustrated due to not getting a better placement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर के दोहरी डिग्री (बीटेक-एमटेक) के छात्र अयान शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। विद्यार्थी ने रविवार रात को अपनी मां को ईमेल के जरिये अपने लैपटॉप, मोबाइल और बैंक अकाउंट के पासवर्ड मेल कर दिए थे। वहीं अयान के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन न होने से वह निराश चल रहा था। खास बात यह है कि इस बारे में उसने परिजनों से कोई जिक्र तक नहीं किया था। ऐसे में आहत अभिभावक भी बच्चे के इस कदम से हैरत में हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अयान शर्मा का शव एनआईटी हमीरपुर के हिमगिरी हॉस्टल में सोमवार सुबह बरामद हुआ था। अयान का एक जुड़वा भाई भी है। अयान ने कभी अपने भाई को तनाव के बारे में कुछ नहीं बताया था। पुलिस को दिए बयान में अभिभावकों ने कहा कि बेटे से रविवार शाम को बात हुई थी, लेकिन कोई तनाव नहीं बताया था। हालांकि, कमरे से बरामद सुसाइड नोट कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में फोरेंसिक की रिपोर्ट बेहद अहम मानी जा रही है। मौके से प्राप्त साक्ष्यों की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। सुसाइड नोट की लिखावट की जांच की जा रही है। इस लिखावट का अयान की लिखावट से मिलान किया जाएगा। वहीं एनआईटी प्रबंधन की मानें तो अयान पढ़ाई में अच्छा था। उसके परीक्षा परिणाम भी बेहद अच्छे थे। हालांकि, अब प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान उम्मीदों के अनुसार प्लेसमेंट न मिलने से आहत होने का पहलू सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने रविवार रात को अपने अभिभावकों को पासवर्ड व अन्य जानकारियां मेल की थीं। परिजनों ने सोमवार सुबह मेल देखी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है- भगत सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed