फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Vigilance took action in the State Cooperative Bank scam

Himachal News: राज्य सहकारी बैंक गड़बड़झाले में विजिलेंस ने की कार्रवाई, अफसरों ने बताया बैंक के खिलाफ साजिश

Wed, 22 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

राज्य सहकारी बैंक में गड़बड़झाले के आरोप में विजिलेंस ने बैंक के निदेशकों और अधिकारियों से लंबी पूछताछ की। वहीं, बैंक में तैनात अधिकारियों का कहना है कि बैंक भर्ती में कोई भी गड़बड़झाला नहीं हुआ है। यह बैंक के खिलाफ साजिश है। 
 

विज्ञापन
Himachal News Vigilance took action in the State Cooperative Bank scam
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य सहकारी बैंक में गड़बड़झाले के आरोप में विजिलेंस ने बैंक के निदेशकों और अधिकारियों से लंबी पूछताछ की। इसके बाद बैंक का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बीते सोमवार को भी विजिलेंस की टीम ने बैंक आकर कुछ दस्तावेज विजिलेंस कार्यालय भेजने को कहा था।

विज्ञापन


हालांकि बैंक में तैनात अधिकारियों का कहना है कि बैंक भर्ती में कोई भी गड़बड़झाला नहीं हुआ है। यह बैंक के खिलाफ साजिश है। अधिकारियों ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है और बैंक के कर्मचारी और अधिकारी जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। बैंक के अधिकारी खुद विजिलेंस को रिकाॅर्ड उपलब्ध करवा रहे हैं। बैंक के निदेशक पवन चौहान ने विजिलेंस को दी गई शिकायत में अपने ही राज्य सहकारी बैंक की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विजिलेंस को दी गई शिकायत में कहा है कि बैंक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने भर्ती में गड़बड़झाला किया है और अन्य अनियमितताएं बरतने के भी कई आरोप लगाए हैं। विजिलेंस में शिकायत करने के बाद मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया गया। इसके बाद सरकार ने इस मामले में विजिलेंस को जांच करने की अनुमति दी। अब विजिलेंस ब्यूरो बैंक अधिकारियों से पूछताछ करने में लगा है। इसमें बैंक निदेशक सहित अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच चल रही है। इसके बाद मामला सरकार को भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिकायतकर्ता बैंक निदेशक पवन चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को उनके पदों से हटाने की मांग की है, ताकि जांच प्रभावित न हो। ऐसा करने से सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति में जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed