फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Transport Corporation mini bus services restored on many routes in Seraj area

Himachal News: सराज क्षेत्र में कई रूटों पर परिवहन निगम की मिनी बस सेवाएं बहाल

Fri, 18 Jul 2025 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

सराज विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों पर मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मिनी बस सेवाओं की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Transport Corporation mini bus services restored on many routes in Seraj area
सराज में बहाली हुईं परिवहन निगम की मिनी बस सेवाएं/उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार से आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों पर मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) सेवाएं बहाल कर दी हैं। इससे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य होने लगा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मिनी बस सेवाओं की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि वे लंबे समय से यातायात सुविधा के अभाव से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


अब निगम की ओर से बगस्याड़, जंजैहली, छतरी, सराची, थुनाग और चियूणी चेत सहित विभिन्न दुर्गम मार्गों पर टेंपो ट्रैवलर सेवाएं संचालित की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन टेंपो ट्रैवलर सेवाओं को बगस्याड़ में निगम की अन्य बस सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को जिला मुख्यालय मंडी सहित अन्य गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि परिवहन व्यवस्था सुचारु और समयबद्ध हो। मुकेश ने कहा कि सराज क्षेत्र के लोगों को आपदा के बाद सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed