फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Theog Water Supply Scame 10 Officer Suspend Shimla

Himachal Water Scam: हिमाचल प्रदेश में हुए पेयजल घोटाले में 10 अधिकारी सस्पेंड, बाइक-कार में ढोया था पानी

Fri, 03 Jan 2025 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Jan 2025 08:00 PM IST
सार

Theog Water Tanker Scam: ठियोग में जलसंकट के दौरान टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई से जुड़े घोटाले में सरकार ने दो एक्सईएन सहित कुल 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal News Theog Water Supply Scame 10 Officer Suspend Shimla
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में सामने आए पेयजल आपूर्ति घोटाले के आरोप में जल शक्ति विभाग के दस अफसरों को निलंबित कर दिया है। इनमें से एक अधिकारी की मौत हो चुकी है। इनका नाम भी निलंबन सूची में रखा गया है। निलंबित अधिकारियों में दो अधिशासी, तीन सहायक, चार कनिष्ठ और एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता शामिल है। प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को जल शक्ति विभाग मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। इससे संबंधित सभी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को इस मामले में अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें दोषियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को मामले में कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 2 जनवरी को इस घोटाले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिन्हें निलंबित किया गया है, उनमें अशोक कुमार भोपाल अधिशासी अभियंता मतियाना मंडल, बसंत सिंह अधिशाषी अभियंता कसुम्पटी मंडल, प्रणीत ठाकुर सहायक अभियंता मतियाना मंडल, राकेश कुमार सहायक अभियंता कोटी उपमंडल, विकेश शर्मा सहायक अभियंता ठियोग मंडल, मस्त राम ब्राक्टा कनिष्ठ अभियंता ठियोग मंडल, सुरेश कुमार कनिष्ठ अभियंता लाफूघाटी उपमंडल, नीम चंद कनिष्ठ अभियंता मतियाना मंडल, सेवानिवृत्त सुदर्शन कनिष्ठ अभियंता, सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता धरेच ठियोग मंडल शामिल हैं।

बता दें कि शिमला जिले में पिछले साल गर्मियों में टैंकर से पानी की आपूर्ति के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है। टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए ठेकेदार को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया। टैंकरों के नाम पर जिन वाहनों के नंबर दिए गए उनमें मोटरसाइकिल एवं कारों के अलावा एक अफसर की सरकारी गाड़ी भी शामिल है। दो ऐसे गावों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति दर्शाई गई जहां सड़क नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed