{"_id":"66d5e0e737ff6f1c5e073603","slug":"himachal-news-teacher-suspended-for-doing-obscene-acts-with-students-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विद्यार्थियों से अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक निलंबित, चाइल्ड लाइन नंबर पर की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विद्यार्थियों से अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक निलंबित, चाइल्ड लाइन नंबर पर की थी शिकायत
Mon, 02 Sep 2024 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 02 Sep 2024 09:29 PM IST
सार
शनिवार को शिक्षा खंड धर्मशाला एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात टीजीटी शिक्षक के खिलाफ स्कूल के बच्चों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में आरोपी शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
छात्रों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक के 48 घंटे से ज्यादा पुलिस हिरासत में रहने के कारण निदेशालय ने ये आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को शिक्षा खंड धर्मशाला एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात टीजीटी शिक्षक के खिलाफ स्कूल के बच्चों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद चाइल्ड लाइन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम और चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से शिकायत के बारे में पूछताछ की थी, जिसमें स्कूल के अधिकतर बच्चों ने उनके खिलाफ बयान दिए।
विज्ञापन
इसके बाद शिक्षक को पुलिस ने 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 1 सितंबर को कोर्ट में पेश गया था, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। स्कूल में हुई इस वारदात की रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा की ओर से निदेशालय भेजी थी। अब प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक आशीष कोहली ने शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन