फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Stolen phone sold on Instagram police caught him by posing as a customer

Himachal News: चोर के साथ मोए-मोए! चोरी किए फोन की इंस्टाग्राम पर बिक्री, पुलिस ने ग्राहक बन कर धरा

Wed, 11 Sep 2024 10:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:26 PM IST
सार

शनिवार को नादौन में हुई मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी का मामला मात्र तीन दिनों में सुलझा कर नादौन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिक्री का आइडिया शातिर को भारी पड़ गया है। पुलिस टीम ने ग्राहक बन आरोपी को धर लिया।

विज्ञापन
Himachal News Stolen phone sold on Instagram police caught him by posing as a customer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन बिक्री का आइडिया शातिर को भारी पड़ गया है। शातिर ऑनलाइन बिक्री कर रहे थे तो वहीं चोरी मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने ग्राहक बन आरोपी को धर लिया। चोरी का यह मामला नादौन बाजार का है। गत शनिवार को नादौन में हुई मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी का मामला मात्र तीन दिनों में सुलझा कर नादौन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बुधवार को  अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल का एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था इस फोटो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और ट्रैप लगाया गया। पुलिस ने ऑनलाइन ग्राहक बनकर उससे फोन खरीदने के लिए संपर्क किया। जब आरोपी चंडीगढ़ से फोन बेचने के लिए नादौन बस अड्डा पर पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार को चंडीगढ़ से चोरी करने के इरादे से ही जरूरी औजार लेकर नादौन आया था। रात करीब 1:30 बजे उसने दवाइयों की दुकान के ताले तोड़े परंतु उसे वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर अंदर से मोबाइल और अन्य सामान चुराया और बैग में भरकर पैदल ही बस अड्डा पहुंच गया जहां सुबह तक वह बैग सहित एक किनारे बैठा रहा। सुबह एक शेयरिंग कैब से वह पूरा सामान लेकर चंडीगढ़ पहुंच गया। आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हसोल  के तौर पर हुई है। आरोपी काफी पढ़ा लिखा है और चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि आरोपी से सामान की रिकवरी करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed