फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Shimla Woman Constable Molested FIR registered

Himachal News: हिमाचल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं! ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी से छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

Sun, 27 Oct 2024 12:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं। मामला शिमला में सामने आया है, जहां एक ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी की गई है। गौर रहे कि आरोपी भी पुलिस कर्मी है। 

विज्ञापन
Himachal News Shimla Woman Constable Molested FIR registered
हिमाचल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक ऑन ड्यूटी महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं जब महिला कांस्टेबल पुलिस गुमटी में ड्यूटी दे रही थी, तब आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल आरोप
महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल पर ये आरोप लगाए हैं। मामला शिमला के ढली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल और आरोपी दोनों पुलिस की एक बटालियन में तैनात हैं। पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर ढली थाने में आरोपित पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते 25 अक्टूबर को जब वह क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात थी तो राजीव नामक पुलिस कर्मचारी उसके पास आया और अश्लील व अभद्र शब्द कहे।
विज्ञापन


'जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश'
आरोपी की इस हरकत का जब उसने विरोध किया तो भी वह बाज नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। वह जब आरोपी से बचने के लिए गुमटी के अंदर गई तो आरोपी ने जबरदस्ती गुमटी के अंदर भी घुसने की कोशिश की। ढली पुलिस ने शिकायत मिलने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत ढली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed