फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Shilpa returned with gold for the country a jeep rally was organized in her honor

Himachal News: देश के लिए गोल्ड लेकर लौटीं शिल्पा, सम्मान में निकाली जीप रैली; जगह-जगह किया स्वागत

Sun, 30 Mar 2025 10:59 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:59 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारतीय कप्पान बल्ह की शिल्पा भारद्वाज का लोगों ने बल्ह पहुंचने पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
Himachal News Shilpa returned with gold for the country a jeep rally was organized in her honor
भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान शिल्पा का बल्ह पहुंचने पर स्वागत करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाने वाली भारतीय कप्पान बल्ह की शिल्पा भारद्वाज के घर लौटने पर लोगों ने उन्हें पलकों पर बैठाया और भव्य स्वागत किया। लोगों ने बल्ह पहुंचने पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। नेरचौक से उनके घर चक्कर तक खुली जीप में रैली निकाली गई। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 57-34 से मात देकर खिताब जीता। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, मंडी नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट और लोग शिल्पा के घर पहुंचे और बधाई दी। शिल्पा के सम्मान में दौहंदी वार्ड में विशेष कार्यक्रम हुआ। उन्हें इस उपलब्धि के लिए नगर निगम मंडी ने सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मां बोलीं, भाग्यशाली हूं जो ऐसी बेटी जन्मी 
शिल्पा के भव्य स्वागत को देख मां चंपा की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे घर पर शिल्पा जैसी बेटी पैदा हुई है। शिल्पा के पिता जगदीश कुमार गांव में नाई की दुकान करते हैं। माता चंपा देवी कपड़े सिलाई का काम करती हैं।
विज्ञापन


स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में दो पदक जीतने वाली हर्षिता सम्मानित
इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में दो पदक जीतने वाली हर्षिता ठाकुर को सम्मानित करने के लिए रोटरी क्लब शिमला ने शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान रोटरी क्लब की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed