फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Shahi Mahatma kingpin of the interstate chitta smuggling gang arrested

Himachal News: अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का सरगना शाही महात्मा गिरफ्तार, पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी

Fri, 20 Sep 2024 09:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

चिट्टा तस्करी के मुख्य सरगना शाही महात्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाही महात्मा काफी समय तक जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भी रह चुका है। इस दौरान उसने सीमा पार पाकिस्तान से हो रही चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया। 

विज्ञापन
Himachal News Shahi Mahatma kingpin of the interstate chitta smuggling gang arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर होकर प्रदेश में हो रही चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस की टीम ने इस मामले के मुख्य सरगना शाही महात्मा को गिरफ्तार कर लिया है। शाही महात्मा उर्फ शशि महात्मा उर्फ शशि नेगी गांव बिजौरी रंटाड़ी, रोहड़ू का रहने वाला है। वह अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर है और जिला शिमला में लंबे समय से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कोटखाई में बुधवार रात को 468 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार मुद्दसीर अहम्मद भी उसके इशारे पर चिट्टा रोहड़ू लेकर जा रहा था। मुद्दसीर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है। शाही महात्मा काफी समय तक जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में भी रह चुका है। इस दौरान उसने सीमा पार पाकिस्तान से हो रही चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया। जम्मू-कश्मीर से ही चिट्टे की खेप शिमला लाई जा रही थी। कोटखाई में पकड़े गए चिट्टे की कीमत 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशे की यह खेप बरामद की गई है।
विज्ञापन


शाही महात्मा तस्करी के लिए नशे के आदी और बेरोजगार युवाओं का इस्तेमाल करता है। जिले में इससे पहले दर्ज चिट्टा तस्करी के पांच मामलों में गिरफ्तार 9 लोग भी इसके नेटवर्क का हिस्सा रहे हैं। इन सभी मामलों में शाही महात्मा की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से इसे पकड़ने की योजना बनाई और इसकी हर गतिविधि पर नजर रखी। हाल ही में जांच एजेंसियों को पता चला कि शाही महात्मा जम्मू-कश्मीर से अपने साथी के जरिये नशे की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। इसी आधार पर पहले मुद्दसीर अहम्मद और अब शाही महात्मा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुप्तांग में छिपाकर रखा था चिट्टा
कोटखाई में जिला पुलिस और एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने जब सूचना के आधार पर टैक्सी से रोहडू़ जा रहे मुद्दसीर अहमद को तलाशी के लिए रोका तो उसके पास नशा बरामद नहीं हुआ। इससे पुलिस को सूचना गलत होने का अंदेशा हुआ, लेकिन जब पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसकी गहनता से जांच की गई तो गुप्तांग के पास पैकेट में छिपाकर रखा हुआ चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने जब इसका वजन किया तो यह 468 ग्राम निकला। इससे पहले नूरपुर में पकड़े गए 1,100 ग्राम चिट्टे की खेप के बाद यह प्रदेश में पकड़ी गई चिट्टे की दूसरी बड़ी खेप है।

कोटखाई में पकड़ी गई 468 ग्राम चिट्टे की खेप के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी के सरगना शाही महात्मा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है- संजीव कुमार गांधी, एसपी, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed