फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Sanwala School included in the top 100 schools of the country

Himachal News: देश के 100 शीर्ष विद्यालयों में शुमार हुआ सैनवाला स्कूल, विप्रो अर्थियन अवार्ड से होगा सम्मानित

Tue, 28 Jan 2025 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला का चयन राष्ट्रीय स्तर के विप्रो अर्थियन अवार्ड-2024-25 के लिए चयन हुआ है। बता दें कि विप्रो कंपनी हर साल पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल-कॉलेजों के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करती है।

विज्ञापन
Himachal News Sanwala School included in the top 100 schools of the country
सैनवाला स्कूल स्टाफ के साथ अध्यापक व विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला का राष्ट्रीय स्तर के विप्रो अर्थियन अवार्ड-2024-25 के लिए चयन हुआ है। विप्रो ने ईको विज्ञान फाउंडेशन के तहत दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए देश भर के 100 स्कूलों का चयन किया है। इनमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला भी शामिल है।

विज्ञापन


बता दें कि विप्रो कंपनी हर साल पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल-कॉलेजों के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करती है। इस साल अपशिष्ट प्रबंधन, जल और जैव विविधता मुख्य विषय रहा। स्कूलों को इस विषय पर गतिविधियां आयोजित करनी थी। सैनवाला स्कूल में पांच विद्यार्थियों 12वीं के पीयूष व रिहान, 11वीं के आदित्य, नवीं की लविशा और अवंशिका ने टीजीटी अंजना शर्मा के नेतृत्व और प्रधानाचार्य अयूब खान के निर्देशन में अनूठे ढंग से गतिविधियों को अंजाम दिया और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने अलग-अलग बाक्स बनाकर समझाया गया कि कौन सा कचरा खाद का रूप लेता है और कौन सा नहीं। इसके अलावा कई सर्वे भी किए। बच्चों को डंपिंग साइट भी ले जाया गया। वहां कचरे को किस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है, और वहां कर्मियों को किस तरह की दिक्कतें हो रही हैं। इसके विषय में भी बताया गया। सफाई कर्मियों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों से वार्ता भी की। यही नहीं सड़कों से नदी में बहाया जा रहा गोबर किस तरह से पड़ोसी राज्य के नारायण गढ़ में समस्या पैदा कर रहा है, इस पर भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके समस्या का निदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करके प्रेषित की गई। अब इस स्कूल को देश के चुनिंदा 100 स्कूलों में शामिल किया गया है। विप्रो अप्रैल राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करेगा। प्रधानाचार्य अयूब खान ने स्कूल के चयन पर अध्यापिका औरविद्यार्थियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed